Get App

31 दिसंबर को नहीं आएगी बैंक अकाउंट में सैलरी, अगर नहीं किया ये काम

Pan-Aadhar Linking: अगर आपने अभी तक अपने PAN कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया है, तो अब अलर्ट हो जाइए। सरकार ने आधार को पैन से लिंक करना अनिवार्य कर रखा है। दोनों को लिंक करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2025 तय की है

Edited By: Sheetalअपडेटेड Nov 06, 2025 पर 2:04 PM
31 दिसंबर को नहीं आएगी बैंक अकाउंट में सैलरी, अगर नहीं किया ये काम
Pan-Aadhar Linking: अगर आपने अभी तक अपने PAN कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया है, तो अब अलर्ट हो जाइए।

Pan-Aadhar Linking: अगर आपने अभी तक अपने PAN कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया है, तो अब अलर्ट हो जाइए। सरकार ने आधार को पैन से लिंक करना अनिवार्य कर रखा है। दोनों को लिंक करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2025 तय की है। अगर इस तारीख तक आपने लिंक नहीं किया, तो आपका PAN कार्ड 1 जनवरी 2026 से निष्क्रिय यानी ऑपरेटिव नहीं रहेगा। यानी, आप कोई बैंक, टैक्स, इन्वेस्टमेंट से जुड़ा काम नहीं कर पाएंगे। आपकी सैलरी भी बैंक अकाउंट में नहीं आएगी और SIP का पैसा भी नहीं कटेगा।

नहीं आएगी बैंक अकाउंट में सैलरी

इसका मतलब है कि आप इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल नहीं कर पाएंगे, टैक्स रिफंड भी नहीं मिलेगा। TaxBuddy ने सोशल मीडिया पर चेतावनी देते हुए लिखा है कि अगर आपने 31 दिसंबर 2025 तक PAN-आधार लिंक नहीं किया तो 1 जनवरी 2026 से PAN बंद हो जाएगा। न ITR दाखिल कर पाएंगे, न रिफंड मिलेगा। यहां तक कि आपकी सैलरी या SIP ट्रांजैक्शन भी फेल हो सकती है

किसे PAN-आधार लिंक करना जरूरी है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें