Get App

Annamalai: खत्न हुआ सस्पेंस...अलग हुई अन्नामलाई और बीजेपी की राह, पार्टी ने स्वीकार किया इस्तीफा

भारतीय जनता पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, के. अन्नामलाई ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था, जिसे अब राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही अन्नामलाई का पार्टी से औपचारिक रूप से संबंध समाप्त हो गया है

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Jun 05, 2026 पर 11:17 AM
Annamalai: खत्न हुआ सस्पेंस...अलग हुई अन्नामलाई और बीजेपी की राह, पार्टी ने स्वीकार किया इस्तीफा
तमिलनाडु में भाजपा के फायरब्रांड नेता अन्नामलाई का बीजेपी से मोहभंग हो गया है।

तमिलनाडु में भाजपा के फायरब्रांड नेता अन्नामलाई का बीजेपी से मोहभंग हो गया है। बीजेपी से अलग होने को लेकर चल रहे सस्पेंस से अब अन्नामलाई ने पर्दा हटा दिया है। अन्नामलाई ने पार्टी से इस्ताफा दे दिया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अन्नामलाई द्वारा पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिए गए इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है।

आगे की राह का करेंगे ऐलान 

पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, के. अन्नामलाई ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था, जिसे अब राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही अन्नामलाई का पार्टी से औपचारिक रूप से संबंध समाप्त हो गया है। बीजेपी ने अन्नामलाई की प्रेस कांफ्रेंस से पहले उनके इस्तीफे की जानकारी साझा की है। वहीं अन्नामलाई आज 12 बजे अपने समर्थकों को सोशल मीडिया से संबोधित करने वाले हैं। अन्नामलाई तमिलनाडु की राजनीति में अकेले आगे बढ़ना चाहते हैं। बता दें कि, अन्नामलाई ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को ही इस्तीफा सौंप था लेकिन गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद इसमें पॉज लगने की बात कही गई थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें