Get App

Sensex ग्रीन से रेड और फिर ग्रीन, RBI के ऐलानों पर ऐसे उतरा-चढ़ा मार्केट

Sensex-Nifty movement on RBI Announcement: आमतौर पर जिस दिन आरबीआई (RBI) रेपो रेट (Repo Rate) का ऐलान करता है, तो उस दिन आरबीआई गवर्नर की स्पीच के दौरान मार्केट में तेज तेज हलचल रहती है। हालांकि इस बार ऐसा नहीं हुआ और स्पीच के दौरान मार्केट में तेज हलचल नहीं दिखी लेकिन स्पीच के बाद मार्केट ग्रीन से रेड हो गया और फिर यह रिकवर होकर ग्रीन हो गया जानिए ऐसा क्यों

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jun 05, 2026 पर 11:13 AM
Sensex ग्रीन से रेड और फिर ग्रीन, RBI के ऐलानों पर ऐसे उतरा-चढ़ा मार्केट
RBI की मौद्रिक नीतियों के ऐलान के बाद मार्केट में उठा-पटक दिखी। Sensex-Nifty ग्रीन से रेड हुए और फिर ग्रीन हो गए।

Sensex-Nifty movement on RBI Announcement: केंद्रीय बैंक आरबीआई (RBI) ने इस बार भी रेपो रेट (Repo Rate) में कोई बदलाव नहीं किया है और इसे 5.25% पर स्थिर रखा है। चूंकि आरबीआई के रेपो रेट के ऐलान और आरबीआई गवर्नर की स्पीच का मार्केट पर काफी असर दिखता है और आमतौर पर तेज हलचल रहती है लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ क्योंकि मार्केट को पहले से ही उम्मीद थी कि रेपो रेट स्थिर रहेगा। ऐसे में मार्केट के लिए चौंकाने वाला ऐलान ये होता है कि अगर रेपो रेट में कोई बदलाव होता। हालांकि आरबीआई गवर्नर की स्पीच के बाद जरूर सेंसेक्स और निफ्टी लाल हो गए क्योंकि आरबीआई गवर्नर ने वित्त वर्ष 2027 के लिए जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को घटाकर 6.6% कर दिया। हालांकि मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर पर आरबीआई के भरोसे ने मार्केट को उबारने में मदद की।

कैसा रहा Sensex में उतार-चढ़ाव

फिलहाल 11:05 AM पर सेंसेक्स 228.97 प्वाइंट्स यानी 0.31% की बढ़त के साथ 74,588.98 और निफ्टी 61.00 प्वाइंट्स यानी 0.26% के उछाल के साथ 23,477.55 पर है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 74,717.57 के हाई और 74,117.85 के निचले स्तर और निफ्टी 50 भी 23,516.35 के हाई और 23,331.80 के निचले स्तर तक आया था। आरबीआई गवर्नर की स्पीच के दौरान मार्केट के मूवमेंट की बात करें तो जब उन्होंने स्पीच शुरू की तो सेंसेक्स 74,450 के आस-पास था, और 10:04 पर 74600 के करीब पहुंच गया और थोड़ी ही देर में 10:10 पर 74700 के करीब पहुंच गया। हालांकि फिर 10:25 के आस-पास स्पीच खत्म होने के बाद मार्केट उतरने लगा और अगले 10 मिनट में ही इसका रंग बदल गया और यह ग्रीन से रेड हो गया। इसके बाद 11:00 AM के आसपास मार्केट ने फिर चाल बदली और यह ग्रीन हो गया।

RBI के ऐलान की खास बातें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें