Get App

Gold Price Today: सोना हुआ और सस्ता; दिल्ली, जयपुर, लखनऊ में ₹156250 पर आया 24 कैरेट; ये हैं नए रेट

Gold Price Today: मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 143090 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 156100 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 157960 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दूसरी कीमती धातु चांदी के भाव में भी गिरावट का दौर जारी है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jun 05, 2026 पर 7:49 AM
Gold Price Today: सोना हुआ और सस्ता; दिल्ली, जयपुर, लखनऊ में ₹156250 पर आया 24 कैरेट; ये हैं नए रेट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,471.79 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश में सोने की कीमत में लगातार गिरावट आ रही है। 5 जून की सुबह ज्यादातर शहरों में कीमत नीचे आई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत कम होकर 156250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,471.79 डॉलर प्रति औंस पर है। अमेरिका-ईरान संघर्ष विराम समझौते को लेकर अनिश्चितता अभी भी बरकरार है। पश्चिम एशिया तनाव के कारण प्रमुख ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची रहने का डर पैदा हो गया है।

इस बीच भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की जून महीने की मीटिंग के फैसले आज, 5 जून को जारी हो रहे हैं। देश में अभी रेपो रेट 5.25 प्रतिशत है। अप्रैल महीने की मीटिंग में इसे जस का तस छोड़ा गया था।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 156250 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 143240 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें