Chhath Puja 2025 Upay: छठ पूजा का महापर्व आज चौथे दिन उषाकालीन अर्घ्य के साथ संपन्न हो जाएगा। चार दिनों से चल रहे छठ महापर्व का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। ये पर्व प्रकृति के प्रति आभार जताने का और उसके प्रति आस्था प्रकट करने का अनोखा पर्व है। इसमें व्रती भगवान भास्कर और छठ माता की पूजा करते हैं। माना जाता है कि इस पर्व में भगवान सूर्य अपने भक्तों की सभी मनोकामना जरूर पूरी करते हैं। इसलिए इस दौरान किए गए उपाय कभी खाली नहीं जाते हैं। छठ पूजा में सूरज भगवान को अर्घ्य देते समय व्रती आर्थिक तंगी से लेकर संतान की कामना और परिवार में किसी की शादी होने में आ रही अड़चन के लिए भी उपाय करते हैं। आइए जानें क्या हैं ये उपाय और इन्हें कैसे करना है ?
