Karwa Chauth 2024: करवा चौथ एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसे भारत में खासकर उत्तरी हिस्सों में विवाहित महिलाएं मनाती हैं। रविवार 20 अक्टूबर को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं सूर्योदय से चंद्रोदय तक उपवास करती हैं और अपने पतियों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हैं। इस पर्व का एक महत्वपूर्ण हिस्सा करवा चौथ पूजा है, जिसमें सभी आवश्यक सामग्रियों का होना जरूरी है।