Get App

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ के लिए बुलेटप्रूफ 'डोम सिटी' बनकर तैयार, प्रयागराज में लें हिल स्टेशन वाला फील, जानें कितना आएगा खर्च

Maha Kumbh 2025: भारत में इस तरह की 'डोम सिटी' पहली बार बनाई गई है। ये 360 डिग्री 100 प्रतिशत पॉलीकार्बोनेट सिटी के डोम हैं। यह बुलेटप्रूफ और फायरप्रूफ दोनों हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि लोग यहां रहकर महाकुंभ को करीब से निहार सकते हैं। अधिकारियों ने बताया कि सरकार ने कुंभ के लिए बहुत अच्छे प्रयास किए हैं, जिनको आप डोम सिटी से आराम से 360 डिग्री के नजारे पर देख सकते हैं

Akhileshअपडेटेड Jan 06, 2025 पर 1:48 PM
Maha Kumbh 2025: महाकुंभ के लिए बुलेटप्रूफ 'डोम सिटी' बनकर तैयार, प्रयागराज में लें हिल स्टेशन वाला फील, जानें कितना आएगा खर्च
Maha Kumbh 2025: 13 जनवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालु 'डोम सिटी' का आनंद उठा सकते हैं

Maha Kumbh Mela 2025: उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ शुरू हो रहा है। श्रद्धालुओं और देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए इस बार कई यूनिक प्रयोग किए जा रहे हैं। महाकुंभ क्षेत्र में पहली बार अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बुलेटप्रूफ 'डोम सिटी' बनाई जा रही है। इवोलाइफ स्पेस प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर अमित जौहरी ने बताया कि पर्यटन विभाग के सहयोग से यहां 15 से 18 फीट की ऊंचाई पर 'डोम सिटी' बनाई जा रही है। भारत में पहली बार डोम सिटी बनाई जा रही है। ये डोम सिटी 360 डिग्री पोली कार्बन शीट के डोम हैं। ये बुलेट प्रूफ और फायर प्रूफ हैं।

इसमें पर्यटक 24 घंटे रहकर महाकुंभ का नजारा देख सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें रहने के लिए कमरे का एक दिन का किराया एक लाख रुपये से अधिक तय किया गया है। ढाई हेक्टेयर में 51 करोड़ खर्च कर डोम सिटी विकसित की जा रही है। इसमें कुल 44 बुलेटप्रूफ कमरे हैं। इसके पारदर्शी गुंबद सरीखे कमरे पॉली कार्बोनेट शीट से बन रहे जिनसे 360 डिग्री व्यू मिलेगा।

महाकुंभ के आधिकारिक X हैंडल से तस्वीरों के साथ एक पोस्ट में लिखा गया, "'डोम सिटी में आइए, आध्यात्मिक ऊर्जा पाइए' प्रयागराज महाकुंभ 2025 में गंगा तट पर आस्था और आधुनिकता का अद्भुत संगम। यूपी टूरिज्म द्वारा निर्मित डोम सिटी में 176 अत्याधुनिक कॉटेज, एयर कंडीशनर, गीजर, और सात्विक भोजन की विशेष व्यवस्था है। प्रयागराज के अरैल क्षेत्र में स्थित इस सिटी के 44 बुलेटप्रूफ कॉटेज आपकी सुरक्षा के लिए तैयार हैं। दिव्यता और भव्यता का यह आधुनिक अनुभव आपको गंगा तट की पवित्रता के साथ जोड़ेगा।"

जानें- किराया और खासियत?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें