मार्गशीर्ष महीने के शुक्लपक्ष के त्रयोदशी के दिन प्रदोष व्रत रखा जाता है। इस बार यह आज (13 दिसंबर 2024) व्रत रखा जाएगा। यह दिन भोलेनाथ और माता पार्वती को समर्पित है। हर महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत करने का विधान है। जिस दिन त्रयोदशी तिथि प्रदोष काल के समय व्याप्त होती है उसी दिन प्रदोष का व्रत किया जाता है। प्रदोष काल सूर्यास्त से प्रारंभ हो जाता है। जब त्रयोदशी तिथि और प्रदोष साथ-साथ होते हैं वह समय शिव दी की पूजा के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।
