ईसा मसीह के जन्म दिन की याद में क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है। यह इसाइयों का सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। यह त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। ईसाई धर्म के लोग इस त्योहार को बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। हर साल की तरह इस बार भी 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन ईसाई लोग केक काटकर एक दूसरे का मुंह मीठा करेंगे। इसके साथ ही एक दूसरे को तोहफे देंगे। इस दिन चर्च को सजाया जाता है। यह दिन ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। यही कारण है कि इसे बड़ा दिन कहा जाता है।
