Get App

Mokshada Ekadashi 2024: जानें इस बार कब है मोक्षदा एकादशी का व्रत, क्या है इसकी पूजा विधि

Mokshada Ekadashi 2024: मार्गशीर्ष माह में पड़ने वाली एकादशी को मोक्षदा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस बार यह व्रत 11 दिसंबर को रखा जाएगा। ऐसी मान्यता है कि मोक्षदा एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है और उसको मोक्ष की भी प्राप्ति होती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 10, 2024 पर 1:49 PM
Mokshada Ekadashi 2024: जानें इस बार कब है मोक्षदा एकादशी का व्रत, क्या है इसकी पूजा विधि
Mokshada Ekadashi 2024: जानें इस बार कब है मोक्षदा एकादशी का व्रत, क्या है इनकी पूजा विधि

Mokshada Ekadashi 2024: हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष महीने को बहुत ही पवित्र और लाभदायक माना जाता है। इस माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मोक्षदा एकादशी के नाम से भी जाता है। मोक्षदा एकादशी का व्रत इस बार 11 दिसंबर को रखा जाएगा। इस महीने में पड़ने वाले सभी त्योहारों और व्रत का काफी महत्व होता है। मान्यता है कि इस एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्राप्ति होती है। इस व्रत को रखने वाले व्यक्ति को मोक्ष की भी प्राप्ति होती है।

मार्गशीर्ष माह में पड़ने की वजह से इस एकादशी का महत्व और ज्यादा बढ़ जाता है। हर एकादशी व्रत की तरह यह व्रत भी भगवान विष्णु को समर्पित होता है। आइए जानते हैं इस व्रत को रखने पर कौन-कौन से उपाय करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।

कब है मोक्षगदा एकादशी का व्रत

हिंदू धर्म में मोक्षगदा एकादशी को बहुत ही खास माना जाता है। इसका व्रत का प्रारंभ 11 दिसंबर को 3:42 AM पर होगा और 12 दिसंबर को 1:09 AM पर इसका समापन होगा, जिसके कारण इस व्रत को इस बार 11 दिसंबर को रखा जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें