CORONA के बाद आत्मनिर्भर भारत को मजबूती देने के लिए आज दशक का पहला बजट पेश होगा। इकोनॉमी को BULLET TRAIN की रफ्तार देने की कोशिश होगी। CONSUMPTION, MANUFACTING, रोजगार और Rural Sector पर खास फोकस होगा। बड़े STRUCTURAL REFORMS की भी इस CENTURY के बजट से उम्मीद है।
लेकिन पिछले बजट से इस बजट तक बाजार का प्रदर्शन कैसा रहा। सेंसेक्स निफ्टी ने कितने रिटर्न दिए। किन शेयरों ने धमाल मचाया इस पर डालते हैं नजर-
पिछले बजट से इस बजट तक NIFTY में 15 प्रतिशत की तेजी रही। वहीं SENSEX में भी 15 प्रतिशत का उछाल नजर आया। जबकि MIDCAP में 16 प्रतिशत और SMALLCAP में 23 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली।
IT, AUTO और अन्य इंडेक्स का कैसा रहा सफर
BSE OIL & GAS इंडेक्स में 3 प्रतिशत की गिरावट
लेकिन पिछले बजट से इस बजट तक BSE OIL & GAS इंडेक्स में 3 प्रतिशत की गिरावट नजर आई। जबकि REALTY में 2 प्रतिशत की मजबूती दिखाई दी। लेकिन NIFTY BANK में 1 प्रतिशत की कमजोरी रही।
इन शेयर्स ने पिछले बजट से इस बजट तक धमाल मचाया
ALOK INDUSTRIES ने इस दौरान 550 प्रतिशत का रिटर्न दिया। ADANI GREEN ने 450 प्रतिशत का रिटर्न दिया। वहीं AARTI DRUGS ने 350 प्रतिशत और LAURUS LABS ने 300 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
इसके अलावा पिछले बजट से इस बजट तक IOL CHEMICALS में 270 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। ALKYL AMINES में 260 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला। BIRLASOFT में 250 प्रतिशत की मजबूती देखने को मिली और INDIAMART INTERMESH में 250 प्रतिशत की तेजी रही।