Budget 2021: कैसा रहेगा बजट का ब्लूप्रिंट, क्या हो सकती हैं बजट की प्राथमिकताएं और मुद्दे

जानते हैं-बजट का ब्लूप्रिंट क्या हो सकता है। किन मुद्दों पर फोकस होगा

अपडेटेड Feb 01, 2021 पर 1:47 PM
Story continues below Advertisement

देश का बहुप्रतिक्षित बजट आज संसद में पेश होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने पहले ही बयान दिया है कि पिछले 100 सालों में ऐसा बजट पेश नहीं हुआ है जैसा अबकी बार होने जा रहा है। इससे पूरे देश की निगाहें इस बजट पर लगी हुई हैं। बाजार भी टकटकी लगाये बजट के पेश होने का इंतजार कर रहा है। जानते हैं-बजट का ब्लूप्रिंट क्या हो सकता है। किन मुद्दों पर फोकस होगा। बाजार क्या देखना चाह रहा है।

बजट का ब्लूप्रिंट

बजट :क्या होगी प्राथमिकता

इस बजट में आत्मनिर्भर भारत पर जो रह सकता है। इसके साथ ही PLI सब्सिडी स्कीम और स्वास्थ्य स्कीम भी इसकी प्राथमिकता में शामिल होंगी। बजट में  ग्रामीण इकोनॉमी के साथ ही फर्टिलाइजर पर नजर रहेगी। किसानों की बेहतरी के लिए प्रधानमत्री किसान योजना में कुछ और घोषणाएं संभव हैं।

बजट के अहम मुद्दे

इस बार बजट के अहम मुद्दों में कुछ नये मुद्दों को भी स्थान मिल सकता है। इसमें सबसे पहले कोविड टैक्स का नाम लिया जा सकता है। अबकी बार उम्मीद है कि कोविड टैक्स लगाया जा सकता है। वहीं मिडियम टर्म में FICSAL रोडमैप पेश किया जा सकता है। GDP की तुलना में कर्ज उपलब्ध होना भी एक मुद्दा हो सकता है। साथ ही इसमें रेटिंग को लेकर चिंता दिखाई दे सकती है। इस बार DISCRETIONARY खर्च 5-6 लाख करोड़ संभव है। फाइनेंशियल रिफॉर्म भी एक महत्वपूर्ण मुद्दा हो सकता है जबकि 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों पर भी ध्यान देना जरूरी होगा।


बजट में अहम फैसले संभव

इस बार बजट में कई महत्वपूर्ण फैसले लिये जा सकते हैं। हेल्थ स्कीम और इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च बढ़ सकता है। वहीं DFI, BAD BANK के साथ PSB में हिस्सा घटाया जा सकता है। सरकार का ग्रोथ बढ़ाने पर फोकस रहेगा। इसके साथ ही अबकी बार वित्तीय घाटे की जगह ग्रोथ पर जोर रह सकता है।

बजट में टैक्स बदलाव संभव

इस बार बजट में कर में बदलाव आता दिखाई दे सकता है। स्वास्थ्य और शिक्षा सेस बढ़ सकता है। इंफ्रा बॉन्ड में निवेश पर राहत मिल सकती है। वहीं नए घर खरीदारों को ज्यादा टैक्स छूट मिल सकती है। हालांकि मेडिक्लेम पर टैक्स बढ़ सकती है जबकि LTCG और STT दरों में बदलाव नजर आ सकता है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।