आईटी सर्विस प्रोवाइड करने वाली कंपनी Accenture ने आज 21 मार्च को FY24 के लिए अपने रेवेन्यू के पूर्वानुमान को कम कर दिया है। कंपनी ने मैक्रो इकोनॉमी में अनिश्चितता बढ़ने के कारण अपने रेवेन्यू के अनुमान में कटौती की है। कंपनी के अनुमान के मुताबिक पूरे साल की रेवेन्यू ग्रोथ 1 फीसदी से 3 फीसदी के दायरे में होगी, जबकि इसके पहले का अनुमान 2 फीसदी से 5 फीसदी के बीच था। कंपनी ने अनिश्चित कंसल्टिंग रेवेन्यू के चलते अपने रेवेन्यू का अनुमान घटाया है। प्रीमार्केट ट्रेडिंग में न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी के शेयरों में करीब 5 फीसदी की गिरावट देखी गई।
