Adani Airport Holdings ने DragonPass के साथ समझौता किया खत्म, एक हफ्ते पहले ही दोनों आए थे साथ

Adani Airport Holdings Limited मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, मंगलुरु, जयपुर, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम के हवाई अड्डों को मैनेज करती है। कंपनी के प्रवक्ता का कहना है कि इस बदलाव से हवाई अड्डे के लाउंज और अन्य ग्राहकों के यात्रा अनुभव पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा

अपडेटेड May 15, 2025 पर 11:13 PM
Story continues below Advertisement
ड्रैगनपास, चीन का एक डिजिटल एयरपोर्ट प्लेटफॉर्म है।

अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स (Adani Airport Holdings) ने एयरपोर्ट लाउंज सर्विसेज मेंबरशिप प्रोग्राम ड्रैगनपास के साथ समझौते को तत्काल प्रभाव से खत्म कर दिया है। अदाणी समूह की डिजिटल आर्म अदाणी डिजिटल लैब्स ने पिछले सप्ताह ही ड्रैगनपास के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की थी। इसका मकसद अदाणी ग्रुप द्वारा मैनेज किए जा रहे हवाई अड्डों और उससे भी आगे लाउंज का एक विस्तृत नेटवर्क प्रदान करना था।

ड्रैगनपास, चीन का एक डिजिटल एयरपोर्ट प्लेटफॉर्म है। पहलगाम में आतंकवादी हमले और ऑपरेशन सिंदूर की पृष्ठभूमि में चीनी कंपनी के साथ गठजोड़ पर अदाणी ग्रुप की आलोचना हो रही थी। अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग लिमिटेड, मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, मंगलुरु, जयपुर, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम के हवाई अड्डों को मैनेज करती है।

ड्रैगनपास ग्राहकों को अब लाउंज की एक्सेस नहीं


अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स के प्रवक्ता ने 15 मई को एक बयान में कहा, “ड्रैगनपास के साथ हमारा सहयोग, जो एयरपोर्ट लाउंज की एक्सेस प्रदान करता था, तत्काल प्रभाव से खत्म हो गया है। ड्रैगनपास के ग्राहकों को अब अदाणी द्वारा मैनेज किए जा रहे एयरपोर्ट पर लाउंज की एक्सेस नहीं मिलेगी।” प्रवक्ता ने आगे कहा कि इस बदलाव से हवाई अड्डे के लाउंज और अन्य ग्राहकों के यात्रा अनुभव पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

तुर्किये की कंपनी Celebi Airport Services India का सिक्योरिटी क्लीयरेंस रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने खत्म किया करार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।