Adani Group सुधारेगा केन्या में बिजली की हालत, इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन लाइंस के लिए की 73.6 करोड़ डॉलर की डील

केन्या सरकार इस प्रोजेक्ट पर कोई वित्तीय खर्च नहीं करेगी। केन्या में बिजली कटौती की समस्या लगातार बनी हुई है। इस इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के तहत प्रोजेक्ट कंपनी अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड डेट और इक्विटी के रूप में फंडिंग जुटाएगी, जिसे प्रोजेक्ट एग्रीमेंट की 30 साल की अवधि में चुकाया जाएगा

अपडेटेड Oct 11, 2024 पर 11:12 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अदाणी ग्रुप को दिए गए इन प्रोजेक्ट्स का उद्देश्य केन्या के ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाना है।

अदाणी ग्रुप (Adani Group) ने केन्या में 30 वर्षों के लिए प्रमुख इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन लाइंस के निर्माण और संचालन के लिए एक समझौता किया है। केन्या के ऊर्जा विभाग के कैबिनेट सेक्रेटरी ओपियो वैन्डायी ने यह जानकारी दी। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) ने केन्या इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (केट्राको) के साथ एक प्रोजेक्ट एग्रीमेंट साइन किया। प्रोजेक्ट के तहत अदाणी ग्रुप 3 पावर लाइंस का निर्माण करेगा।

वैन्डायी ने बयान में कहा, “यह समझौता पूरे केन्या में प्रमुख इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन लाइंस और सबस्टेशंस के विकास, फाइनेंस, निर्माण, संचालन और रखरखाव के लिए एक ट्रांसफॉर्मेटिव इनीशिएटिव की शुरुआत है।" केन्या में बिजली कटौती की समस्या लगातार बनी हुई है और अदाणी को दिए गए इन प्रोजेक्ट्स का उद्देश्य देश के ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाना है ताकि अच्छी बिजली सप्लाई सुनिश्चित की जा सके।

AESL जुटाएगी फंडिंग


वैन्डायी ने कहा कि इस इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के तहत प्रोजेक्ट कंपनी AESL डेट और इक्विटी के रूप में फंडिंग जुटाएगी, जिसे प्रोजेक्ट एग्रीमेंट की 30 साल की अवधि में चुकाया जाएगा। प्रोजेक्ट की लागत को प्रतिस्पर्धी बिडिंग प्रोसेस के माध्यम से तय किया जाएगा, जिसे केट्राको और AESL संयुक्त रूप से संभालेंगे। प्रोजेक्ट की लागत के वर्तमान में 95.68 अरब केन्याई शिलिंग (73.6 करोड़ डॉलर) होने का अनुमान है। केन्या सरकार इस प्रोजेक्ट पर कोई वित्तीय खर्च नहीं करेगी।

Ola Electric के सर्विस सेंटर्स का होगा ऑडिट, कंज्यूमर्स की शिकायतों पर सरकार का एक्शन

वैन्डायी ने यह भी कहा, "इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कैपेसिटी को बढ़ाकर, केन्या सरकार का लक्ष्य औद्योगिक विकास को सपोर्ट करना और क्षेत्रीय एकीकरण में सुधार करना है, जिससे पूरे देश में उद्योगों और घरों के लिए स्थिर और विश्वसनीय बिजली सुनिश्चित हो सके।" केन्या इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी दो पावर लाइंस के निर्माण के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर फंडिंग प्लेटफॉर्म अफ्रीका50 और भारत की सरकारी कंपनी पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के एक कंसोर्शियम के साथ भी बातचीत कर रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।