Credit Cards

फ्लाईट के लिए मुंबई एयरपोर्ट की बजाय जाना पड़ेगा नवी मुंबई, Adani Group का ये है पूरा प्लान

अगली बार जब आप मुंबई में फ्लाईट पकड़ने जाएं तो हो सकता है कि मुंबई की बजाय नवी मुंबई एयरपोर्ट जाना पड़े

अपडेटेड Oct 18, 2022 पर 11:39 AM
Story continues below Advertisement
मुंबई एयरपोर्ट पर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ाने संचालित करने वाली दो प्रमुख विमानन कंपनियां है- इंडिगो (Indigo) और एयर इंडिया (Air India)। इसमें से एक को शिफ्ट किया जा सकता है।

अगली बार जब आप मुंबई में फ्लाईट पकड़ने जाएं तो हो सकता है कि मुंबई की बजाय नवी मुंबई एयरपोर्ट जाना पड़े। ऐसा इसलिए क्योंकि अडानी ग्रुप एक विमान कंपनी के पूरे ऑपरेशन को मुंबई एयरपोर्ट से नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट कर सकता है। हालांकि इसकी तैयारी अभी शुरुआती अवस्था में है और नवी मुंबई एयरपोर्ट भी अभी बन रहा है।

अदानी ग्रुप (Adani Group) ने अपने आठ एयरपोर्ट से रेवेन्यू बढ़ाने की योजना तैयार किया है। इसके तहत एय़रपोर्ट कॉमर्शियल एरिया को तीन गुना बढ़ाया जाएगा, मल्टीप्लेक्सेज तैयार किए जाएंगे और सिटी साइड में लेगोलैंड थीम पार्क बनाए जाएंगे। इसके अलावा अडानी ग्रुप ने मुंबई एयरपोर्ट से एक एयरलाइन को नवी मुंबई शिफ्ट करने की योजना तैयार की है। यह जानकारी बिजनेस स्टैंडर्ड ने दी है। हालांकि मनीकंट्रोल इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं कर सकता है।

अगले साल के आखिरी तक खुलेगा नवी मुंबई एयरपोर्ट


नवी मुंबई एयरपोर्ट अगले साल 2024 के आखिरी तक खुलेगा। अडानी ग्रुप अगर किसी एयरलाइन को मुंबई से नवी मुंबई शिफ्ट करता है तो इससे मुंबई एयरपोर्ट की व्यस्तता कुछ कम होगी। मुंबई एयरपोर्ट देश का दूसरा सबसे व्यस्त एयरपोर्ट है और शहर के नजदीक स्थित होने के चलते इसका विस्तार भी नहीं किया जा सकता है।

अडानी ग्रुप ने निवेशकों को इस बारे में विस्तार से प्रेजेंटेशन में समझाया। अडानी ग्रुप के एग्जेक्यूटिव्स ने प्रेजेंटेशन में कहा कि अब मुंबई एयरपोर्ट पर विमान कंपनियों के लिए कोई खास स्लॉट उपलब्ध ही नहीं है।

इन नियमों के उल्लंघन पर RBI सख्त, गुजरात और पुणे के दो बैंकों पर जुर्माना

Indigo या Air India, इनमें से एक होगी शिफ्ट

प्रेजेंटेशन के मुताबिक मुंबई एयरपोर्ट पर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ाने संचालित करने वाली दो प्रमुख विमानन कंपनियां है- इंडिगो (Indigo) और एयर इंडिया (Air India)। अडानी ग्रुप के एग्जेक्यूटिव्स का कहना है कि इसमें से एक को शिफ्ट किया जा सकता है। अडानी ग्रुप का कहना है कि मुंबई से नवी मुंबई पूरा बेस शिफ्ट करना विमानन कंपनियों के लिए एफिशिएंट और इकनॉमिकल होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।