Get App

Adani Group ने फिर किया पलटवार, कहा-Hindenburg ने किया ‘सोचा-समझा सिक्योरिटी फ्रॉड’

Adani Group vs Hindenburg : अडानी ग्रुप ने हिंडेनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट पर पलटवार करते हुए कहा कि उसने सभी स्थानीय कानूनों का पालन किया और जरूरी रेगुलेटरी डिस्क्लोजर किए हैं। भारतीय अरबपति गौतम अडानी ने कहा कि पिछले हफ्ते की हिंडेनबर्ग की रिपोर्ट का इरादा प्रमाणों का उल्लेख किए बिना अमेरिका बेस्ड शॉर्ट सेलर को प्रॉफिट बुक करने में सक्षम बनाना था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 30, 2023 पर 8:49 AM
Adani Group ने फिर किया पलटवार, कहा-Hindenburg ने किया ‘सोचा-समझा सिक्योरिटी फ्रॉड’
Adani Group vs Hindenburg : गौतम अडानी के लिए, स्टॉक मार्केट में आई हाल की मंदी तगड़ा झटका रही है। हाल की गिरावट के बाद वह फोर्ब्स की रिच लिस्ट में सातवें पायदान पर खिसक गए हैं

Adani Group vs Hindenburg : अडानी ग्रुप ने हिंडेनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) की रिपोर्ट पर रविवार, 29 जनवरी को विस्तार से पलटवार किया। अडानी ग्रुप ने कहा कि उसने सभी स्थानीय कानूनों का पालन किया और जरूरी रेगुलेटरी डिस्क्लोजर किए हैं। हिंडेनबर्ग की रिपोर्ट के चलते ग्रुप की वैल्यूएशन लगभग 48 अरब डॉलर कम हो गई है। एशिया के सबसे अमीर शख्स और भारतीय अरबपति गौतम अडानी (Gautam Adani) ने कहा कि पिछले हफ्ते की हिंडेनबर्ग की रिपोर्ट का इरादा प्रमाणों का उल्लेख किए बिना अमेरिका बेस्ड शॉर्ट सेलर (short seller) को प्रॉफिट बुक करने में सक्षम बनाना था।

रिच लिस्ट में सातवें पायदान पर खिसके अडानी

60 वर्षीय अडानी के लिए, स्टॉक मार्केट में आई हाल की मंदी तगड़ा झटका रही है। गौतम अडानी की वेल्थ हाल के वर्षों में तेजी से बढ़ी है और वह दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स बन गए। हालांकि हाल की गिरावट के बाद वह फोर्ब्स की रिच लिस्ट में सातवें पायदान पर खिसक गए हैं।

अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेस (Adani Enterprises) ने हाल में शेयर सेल के लिए 2.5 अरब डॉलर का एफपीओ पेश किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें