Aditya Birla Capital ने पेश किया नया डिजिटल प्लेटफॉर्म, 3 साल में ग्राहकों की संख्या दोगुना करने का लक्ष्य

आदित्य बिड़ला कैपिटल (Aditya Birla Capital) वर्तमान में लेंडिंग, इंश्योरेंस और एसेट मैनेजमेंट सहित अपने बिजनेस में 3.5 करोड़ से अधिक ग्राहकों को सर्विस प्रोवाइड करती है। बिड़ला ने कहा कि ग्रुप के पास 250,000 मजबूत स्मॉल बिजनेस इकोसिस्टम है

अपडेटेड Apr 16, 2024 पर 2:59 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आदित्य बिड़ला कैपिटल (Aditya Birla Capital) ने एक डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है।

आदित्य बिड़ला कैपिटल (Aditya Birla Capital) ने एक डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इसके जरिए कंपनी का मकसद अगले तीन सालों में तीन करोड़ नए कस्टमर्स जोड़ने का है। आदित्य बिड़ला कैपिटल डिजिटल (ABCD) पेश किए जाने के लिए आयोजित कार्यक्रम में आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा कि इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य निर्बाध तरीके से नए कस्टमर्स जोड़ना है। इस दौरान कंपनी ने ओमनीचैनल ABCD D2C प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की घोषणा की। केएम बिड़ला ने कहा कि ABCD को बैंकों, फिनटेक और अन्य फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन की टीमों द्वारा बनाया गया है और ऐप को तैयार करने में 12 महीने का समय लगा है।

केएम बिड़ला ने आगे कहा कि आदित्य बिड़ला कैपिटल 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ ग्रुप के लिए प्रमुख ग्रोथ इंजन के रूप में उभरा है। आदित्य बिड़ला कैपिटल वर्तमान में लेंडिंग, इंश्योरेंस और एसेट मैनेजमेंट सहित अपने बिजनेस में 3.5 करोड़ से अधिक ग्राहकों को सर्विस प्रोवाइड करती है। बिड़ला ने कहा कि ग्रुप के पास 250,000 मजबूत स्मॉल बिजनेस इकोसिस्टम है और वर्तमान में टेलीकॉम, फैशन और रिटेल जैसे प्रोडक्ट्स और सर्विसेज के माध्यम से 25 करोड़ से अधिक ग्राहकों को सर्विस प्रदान करता है।

एक शख्स आदित्य बिड़ला कैपिटल की सभी ऑफरिंग में से 22 प्रोडक्ट्स और सर्विसेज में से कोई भी चुन सकता है। उन्होंने कहा कि आदित्य बिड़ला कैपिटल की महत्वाकांक्षा प्रत्येक कोर बिजनेस में टॉप तीन में जगह बनाना है।


बिड़ला ने कहा कि वह ABC के इंश्योरेंस, क्रेडिट और इनवेस्टमेंट बिजनेस को अगले 3-5 सालों में 19-21 फीसदी की कंपाउंडेड एनुअल ग्रोथ रेट से बढ़ते हुए देखते हैं। उन्होंने कहा कि ब्रॉडर फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर के एनुअल जीडीपी ग्रोथ से दो गुना बढ़ने की उम्मीद है। फरवरी में कंपनी ने 10,000 करोड़ रुपये की पूंजी के साथ बिड़ला ओपस पेंट्स के लॉन्च के साथ पेंट्स बिजनेस में भी एंट्री की है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।