आदित्य बिड़ला कैपिटल (Aditya Birla Capital) ने एक डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इसके जरिए कंपनी का मकसद अगले तीन सालों में तीन करोड़ नए कस्टमर्स जोड़ने का है। आदित्य बिड़ला कैपिटल डिजिटल (ABCD) पेश किए जाने के लिए आयोजित कार्यक्रम में आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा कि इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य निर्बाध तरीके से नए कस्टमर्स जोड़ना है। इस दौरान कंपनी ने ओमनीचैनल ABCD D2C प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की घोषणा की। केएम बिड़ला ने कहा कि ABCD को बैंकों, फिनटेक और अन्य फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन की टीमों द्वारा बनाया गया है और ऐप को तैयार करने में 12 महीने का समय लगा है।
