टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंडिया ने पायलटों की सैलरी में 15,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। साथ ही, 1.8 लाख रुपये तक सालाना परफॉर्मेंस बोनस का भी ऐलान किया गया है। सैलरी और सालाना परफॉर्मेंस बोनस में बढ़ोतरी 1 अप्रैल से लागू होगी। इस संबंध में जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, फर्स्ट ऑफिसर से लेकर सीनियर कमांडर तक की सैलरी में हर महीने 5,000 से 15,000 रुपये तक बढ़ोतरी की गई है। इस अप्रेजल सीजन में जूनियर फर्स्ट ऑफिसरों की सैलरी में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।
