Get App

Go First को इस महीने के अंत तक दोबारा उड़ानें शुरू होने की उम्मीद, 94% फ्लाइट्स आसमान में आएंगी वापस

कर्ज में डूबी एयरलाइन गो फर्स्ट (Go First) इस महीने के अंत तक अपनी उड़ानें दोबारा शुरू कर सकती है। कंपनी को अपनी 94 फीसदी रोजाना उड़ानों को आसमान में फिर से वापस ला सकती है। न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग ने गुरुवार 15 जून को एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। गो फर्स्ट ने मई महीने की शुरुआत में खुद से दिवालिया कार्यवाही के लिए आवेदन दिया था

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jun 15, 2023 पर 9:57 PM
Go First को इस महीने के अंत तक दोबारा उड़ानें शुरू होने की उम्मीद, 94% फ्लाइट्स आसमान में आएंगी वापस
गो फर्स्ट (Go First) की उड़ानें बीते 2 मई से बंद हैं

कर्ज में डूबी एयरलाइन गो फर्स्ट (Go First) इस महीने के अंत तक अपनी उड़ानें दोबारा शुरू कर सकती है। कंपनी को अपनी 94 फीसदी रोजाना उड़ानों को आसमान में फिर से वापस ला सकती है। न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग ने गुरुवार 15 जून को एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। गो फर्स्ट ने मई महीने की शुरुआत में खुद से दिवालिया कार्यवाही के लिए आवेदन दिया था और अपनी सभी उड़ानें रद्द कर थी। बीते 2 मई से ही इसकी उड़ानें बंद हैं। रिपोर्ट के मुताबिक एयरलाइन ने डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) को अपना कारोबार दोबारा शुरू करने से जुड़ा रिवाइवल प्लान शेयर किया है।

रिवाइवल प्लान में एयरलाइन ने कहा है कि वह रोजाना 154 उड़ानों का संचालन कर सकती है। हालांकि जब इसकी उड़ानें बंद हुई थीं, तब यह रोजाना 164 उड़ानों का संचालन करती थी।

Go First ने 2 मई को अचनाक अपनी सभी उड़ानें बंद कर दिया और इस स्थिति के लिए इंजन सप्लाई करने वाली कंपनी प्रैट्स एंड व्हिटनी (Pratts & Whitney) को जिम्मेदार ठहराया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें