Amazon में AI की मार! AWS से 100 से ज्यादा कर्मचारियों की छुट्टी

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने अपने Amazon Web Services (AWS) क्लाउड कंप्यूटिंग डिवीजन से कम से कम 100 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है, ऐसा समाचार एजेंसी Reuters ने बताया है। हालांकि, छंटनी की सटीक संख्या कंपनी ने साफ नहीं की है। अमेजन के CEO ने चेतावनी दी थी

अपडेटेड Jul 18, 2025 पर 2:09 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Amazon Web Services ने 100 कर्मचारियों की छंटनी की

Amazon Layoffs 2025 : ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने अपने Amazon Web Services (AWS) क्लाउड कंप्यूटिंग डिवीजन से कम से कम 100 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है, ऐसा समाचार एजेंसी Reuters ने बताया है। हालांकि, छंटनी की सटीक संख्या कंपनी ने साफ नहीं की है।

यह फैसला उस समय आया जब पिछले महीने अमेजन के सीईओ एंडी जेसी (Andy Jassy) ने चेतावनी दी थी कि जनरेटिव एआई टूल्स के बढ़ते उपयोग के चलते कर्मचारियों की जरूरत कम हो सकती है और इससे नौकरियों में कटौती होगी।

अमेजन के प्रवक्ता ने दिया बयान


अमेजन के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "हमने कुछ खास टीमों में कुछ पदों को खत्म करने का कठिन फैसला लिया है। यह फैसला इसलिए जरूरी है ताकि हम आगे भी निवेश, नई भर्तियां और संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल कर सकें और अपने ग्राहकों के लिए नई तकनीकों पर काम जारी रख सकें।"

Reuters के अनुसार, प्रभावित कर्मचारियों को गुरुवार सुबह ईमेल के जरिए इसकी जानकारी दी गई। अमेजन के पास 31 मार्च 2025 तक दुनियाभर में 16 लाख से ज्यादा फुल-टाइम और पार्ट-टाइम कर्मचारी थे।

'स्पेशलिस्ट' टीम हुई प्रभावित

छंटनी से 'स्पेशलिस्ट' नाम की एक टीम खासतौर पर प्रभावित हुई है। ये स्पेशलिस्ट ग्राहक कंपनियों को अमेजन की सेवाओं को बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने और नए प्रोडक्ट्स बनाने में मदद करते थे।

अमेजन की ये छंटनी ऐसे समय पर हुई है जब Microsoft, Meta और CrowdStrike जैसी बड़ी टेक कंपनियों ने भी हाल ही में कर्मचारियों की छंटनी की है।

Reuters की रिपोर्ट के अनुसार, कई कंपनियां अब सॉफ्टवेयर कोडिंग और रूटीन कामों के लिए AI टूल्स का इस्तेमाल कर रही हैं, जिससे लागत कम होती है और मानव संसाधनों पर निर्भरता घटती जा रही है। हालांकि, AWS की कमाई में इस साल की पहली तिमाही में 17% की बढ़ोतरी दर्ज की गई और उसकी ऑपरेटिंग इनकम 23% बढ़कर 11.5 अरब डॉलर हो गई।

दूसरी ओर, इसी महीने Microsoft ने भी लगभग 9,000 कर्मचारियों की छंटनी की, जो कंपनी की कुल वर्कफोर्स का लगभग 4% हिस्सा है।

कंपनी की इस साल तीसरी बड़ी छंटनी है

यह कंपनी की इस साल तीसरी बड़ी छंटनी है। मई में 6,000 कर्मचारियों को निकाला गया था और एक हफ्ते पहले 300 से ज्यादा को हटाया गया था। Microsoft ने बयान में कहा कि ये छंटनियां दुनियाभर की कई टीमों को प्रभावित करेंगी, जिसमें सेल्स और Xbox वीडियो गेम बिजनेस भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : Share Market Crash: इन 4 कारणों से गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 630 अंक टूटा, निफ्टी 24,950 के नीचे फिसला

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।