एमेजॉन इंडिया में बड़ा उलटफेर, कंपनी के बॉस मनीष तिवारी ने दिया इस्तीफा

एमेजॉन इंडिया के ऑपरेशंस हेड मनीष तिवारी ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी के प्रवक्ता ने भी तिवारी के इस्तीफे की पुष्टि की है। तिवारी की विदाई के साथ ही कंपनी की लीडरशिप में बड़ा बदलाव होने के संकेत मिल रहे हैं। एमेजॉन इंडिया देश के सबसे बड़े ई-कॉमर्स खिलाड़ियों में से एक है। हालांकि, कंपनी ने अब तक तिवारी के उत्तराधिकारी का ऐलान नहीं किया है

अपडेटेड Aug 06, 2024 पर 6:48 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मनीष तिवारी ने इस कंपनी में 8 साल से भी ज्यादा तक काम किया।

एमेजॉन इंडिया के ऑपरेशंस हेड मनीष तिवारी ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी के प्रवक्ता ने भी तिवारी के इस्तीफे की पुष्टि की है। तिवारी की विदाई के साथ ही कंपनी की लीडरशिप में बड़ा बदलाव होने के संकेत मिल रहे हैं। एमेजॉन इंडिया देश के सबसे बड़े ई-कॉमर्स खिलाड़ियों में से एक है। हालांकि, कंपनी ने अब तक तिवारी के उत्तराधिकारी का ऐलान नहीं किया है। कंपनी भारत में ग्रोथ और कॉम्पिटिशन के अहम दौर से गुजर रही है।

तिवाही ने इस कंपनी में 8 साल 6 महीने तक काम किया। उन्होंने अब किसी और कंपनी में नई भूमिका स्वीकार की है। उन्होंने भारत में एमेजॉन की सेलस सर्विसेज समेत पूरे कंज्यूमर बिजनेस का नेतृत्व किया। साथ ही, भारत में ऑनलाइन खरीद और बिक्री के तौर-तरीकों को बदलने पर फोकस किया। तिवारी ने 2016 में एमेजॉन इंडिया ज्वाइन किया था।

बहरहाल, एमेजॉन ने भी इस घटनाक्रम की पुष्टि की है, लेकिन तिवारी की जगह पर कौन आएगा, इस बारे में किसी तरह का संकेत नहीं दिया है। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया, 'एमेजॉन इंडिया के कंट्री मैनेजर मनीष तिवारी ने कंपनी से बाहर अवसर तलाशने का फैसला किया है। पिछले 8 साल में मनीष की लीडरशिप में कस्टमर्स और सेलर्स के लिए शानदार काम हुआ है और इस तरह से एमेजॉन भारत में पसंदीदा मार्केटप्लेस बनकर सामने आया है।'


बहरहाल, वह अक्टूबर तक एमेजॉन में बने रहेंगे, ताकि नई शख्स की नियुक्ति होने तक कंपनी का काम सुचारू रूप से चलता रहे। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, ' एमेजॉन के लिए भारत बेहद अहम है। कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (इंडिया और इमर्जिंग मार्केट्स) अमित जैन एमेजॉन इंडिया की टीम के साथ करीबी रूप से जुड़े रहेंगे और जरूरी गाइडेंस के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे।'

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।