Puma में 29% हिस्सा खरीदेगी चीन की Anta Sports Products, 1.8 अरब डॉलर में होगी डील

Puma Stake Sale: इस वक्त प्यूमा अपने नए CEO आर्थर होल्ड के नेतृत्व में बिक्री और निवेशकों का भरोसा फिर से हासिल करने के लिए संघर्ष कर रही है। एंटा के पास वेस्टर्न स्पोर्ट्स और लाइफस्टाइल ब्रांड्स को खरीदने और उन्हें नया रूप देने का ट्रैक रिकॉर्ड है

अपडेटेड Jan 27, 2026 पर 11:15 AM
उम्मीद है कि यह डील प्यूमा को चीन के बाजार में अपनी बिक्री बढ़ाने में मदद करेगी।

चीन की एंटा स्पोर्ट्स प्रोडक्ट्स, पिनो परिवार से जर्मन स्पोर्ट्सवियर कंपनी प्यूमा में 29.06% हिस्सेदारी खरीदेगी। इससे वह प्यूमा में सबसे बड़ी शेयरहोल्डर बन जाएगी। यह खरीद 1.5 अरब यूरो (1.8 अरब डॉलर) में होगी। रॉयटर्स के मुताबिक, एंटा स्पोर्ट्स प्रोडक्ट्स प्रति शेयर 35 यूरो का पेमेंट कैश में करेगी। यह हिस्सेदारी बिक्री ऐसे समय में हुई है, जब प्यूमा, नाइकी और एडिडास से पिछड़ने के बाद अपनी किस्मत को फिर से चमकाने की कोशिश कर रही है। इसे न्यू बैलेंस और होका जैसे तेजी से बढ़ते ब्रांड्स से भी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है।

एंटा के चेयरमैन डिंग शिझोंग ने एक बयान में कहा है, "हमारा मानना ​​है कि पिछले कुछ महीनों की प्यूमा के शेयर की कीमत ब्रांड की लंबी अवधि की क्षमता को पूरी तरह से नहीं दर्शाती है। हमें इसकी मैनेजमेंट टीम और रणनीतिक बदलाव पर भरोसा है। उम्मीद है कि यह डील प्यूमा को चीन के बाजार में अपनी बिक्री बढ़ाने में मदद करेगी। यह हिस्सेदारी खरीद एंटा को एक अधिक वैश्विक बिजनेस बनने की उसकी कोशिश में भी मदद करेगी।

एंटा मांगेगी प्यूमा के बोर्ड में सीट


एंटा के पास वेस्टर्न स्पोर्ट्स और लाइफस्टाइल ब्रांड्स को खरीदने और उन्हें नया रूप देने का ट्रैक रिकॉर्ड है। इस कंपनी के पास फिला, जैक वुल्फस्किन, कोलोन स्पोर्ट और माइया एक्टिव ब्रांड हैं। यह अमेर स्पोर्ट्स में सबसे बड़ी शेयरहोल्डर भी है। एंटा ने कहा कि डील फाइनल होने के बाद वह प्यूमा के बोर्ड में सीटें मांगेगी लेकिन कंपनी का पूरा अधिग्रहण नहीं करेगी। डील पर अभी एंटीट्रस्ट क्लीयरेंस, एंटा शेयरहोल्डर्स की मंजूरी, और चीन और अन्य अधिकार क्षेत्रों में रेगुलेटरी मंजूरियां लिया जाना बाकी है।

Citigroup Layoffs: जाने वाली हैं और नौकरियां, मार्च में छंटनी के एक और राउंड की तैयारी

इस वक्त प्यूमा अपने नए CEO आर्थर होल्ड के नेतृत्व में बिक्री और निवेशकों का भरोसा फिर से हासिल करने के लिए संघर्ष कर रही है। मांग कमजोर होने के कारण प्यूमा पर दबाव है, और स्पीडकैट सहित हाल ही में लॉन्च किए गए स्नीकर्स से वह रफ्तार नहीं मिल पाई जिसकी अधिकारियों को उम्मीद थी। होल्ड ने पिछले साल CEO की जिम्मेदारी संभाली थी। अक्टूबर 2025 में प्यूमा ने कहा था कि वह एक बदलाव की रणनीति के तहत 900 नौकरियों में कटौती करेगी। साथ ही अधिक छूट देगी, मार्केटिंग में सुधार करेगी और अपनी प्रोडक्ट रेंज में कटौती करेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।