Apple के सीईओ टिम कुक (Tim Cook) ने दो वर्षों की अपनी सबसे बड़ी शेयर बिक्री की है। इस बिक्री से उन्हें टैक्स निकालने के बाद 4.15 करोड़ डॉलर मिले हैं। इंडियन करेंसी में यह अमाउंट 345.38 करोड़ रुपये (3.45 अरब रुपये) होता है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यूएस सिक्योरिटीज फाइलिंग से पता चलता है कि कुक ने 511,000 शेयर बेचे, जिनकी कीमत टैक्स निकालने से पहले लगभग 8.78 करोड़ डॉलर थी। अगस्त 2021 के बाद कुक ने पहली बार इतने ज्यादा शेयर बेचे हैं। टिम कुक ने अगस्त 2021 में स्टॉक बिक्री से 35.5 करोड़ डॉलर कमाए थे। फाइलिंग से पता चलता है कि बिक्री के बाद कुक के पास Apple में लगभग 33 लाख शेयर रह गए हैं, जिनकी कीमत लगभग 56.5 करोड़ डॉलर है।
