Get App

Bajaj Capital ने जीता मनीकंट्रोल का इंडियन फैमिली बिजनेस अवॉर्ड

बजाज कैपिटल को शुक्रवार मुंबई में आयोजित मनीकट्रोल के सबसे इनोवोटिव, डिसरप्टिव और परिवर्तनकारी इंडियन फैमिली बिजनेस अवार्ड से सम्मानित किया गया।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 29, 2022 पर 9:14 PM
Bajaj Capital ने जीता मनीकंट्रोल का इंडियन फैमिली बिजनेस अवॉर्ड
बजाज कैपिटल (Bajaj Capital) का देश के म्यूचुअल फंड सेक्टर के ग्रोथ में इसका अहम योगदान है

बजाज कैपिटल (Bajaj Capital) को शुक्रवार मुंबई में आयोजित मनीकट्रोल के सबसे इनोवोटिव, डिसरप्टिव और परिवर्तनकारी इंडियन फैमिली बिजनेस अवार्ड से सम्मानित किया गया। गुरुग्राम मुख्यालय वाली यह कंपनी अपने ग्राहकों को कई तरह के फाइनेंशियल प्रोडक्ट ऑफर करती है। इसमें म्यूचुअल फंड्स फिक्सड डिपॉजिट, बॉन्ड्स, इंश्योरेंस पॉलिसीज, शेयरों में निवेश का विकल्प से लेकर रियल एस्टेट प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री की सुविधा भी शामिल है। इसके अलावा यह उन्हें पर्सनलाइज्ड इनवेस्टमेंट सर्विस भी ऑफर करती है, जो एक 360 डिग्री फाइनेंशियल एसेसमेंट टूल का इस्तेमाल करता है।

यह कंपनी अभी शेयर बाजार में नहीं लिस्ट है और देश के म्यूचुअल फंड सेक्टर के ग्रोथ में इसका अहम योगदान है। कंपनी का मालिकाना हक पूरी तरह से प्रमोटरों के पास है और किसी भी प्राइवेट इक्विटी या वेंचर कैपिटल फर्म की इसमें कोई हिस्सेदारी नहीं है। वित्त वर्ष 2020 के दौरान इससी आमदनी में 26.60 फीसदी और मुनाफे में 20.50 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें- Technical View: मंदड़ियों ने कसा शिकंजा तो अगले हफ्ते 16800 तक लुढ़क सकता है निफ्टी, जानें किन लेवल्स पर लगाना है दांव

बजाज कैपिटल लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव बजाज हैं। उनके पास इनवेस्टमेंट बैंकिंग, इनवेस्टमेंट एडवाइजरी सहित इससे जुड़े क्षेत्रों का 30 सालों से अधिक अनुभव है। संजीव बजाज इसके ज्वाइंट चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। उन्होंने अपने पिता के के बजाज से यह जिम्मेदारी ली थी, जो इस कंपनी के फाउंडर थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें