बजाज मोबिलिटी एजी ने केटीएम एजी में लगभग 500 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की है। यह कंपनी के ‘ग्लोबल राइटसाइजिंग’ प्रोग्राम का हिस्सा है। ऑस्ट्रिया की बजाज मोबिलिटी एजी का पुराना नाम PIERER Mobility AG था। यह केटीएम ग्रुप की होल्डिंग कंपनी है। यह ग्रुप यूरोप की मोटरसाइकिल बनाने वाली जानी-मानी कंपनियों में शुमार है। KTM AG अपनी प्रीमियम मोटरसाइकिलों के लिए जानी जाती है। इसके ब्रांड्स में KTM, Husqvarna और GASGAS शामिल हैं।
पिछले साल नवंबर में पुणे की बजाज ऑटो ने KTM में बड़ी हिस्सेदारी की खरीद कंप्लीट की थी। मई में बजाज ऑटो ने अपने 100 प्रतिशत मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी कंपनी बजाज ऑटो इंटरनेशनल होल्डिंग्स बीवी के जरिए केटीएम में मेजॉरिटी स्टेक खरीदने की घोषणा की थी। केटीएम एजी में दिसंबर, 2025 तक कर्मचारियों की संख्या 3,794 थी।
राइटसाइजिंग प्रोग्राम का क्या है मकसद
केटीएम एजी में छंटनी को लेकर बजाज ऑटो ने BSE के साथ डिटेल शेयर की है। इसमें बजाज मोबिलिटी एजी ने कहा है कि साल 2025 में रीस्ट्रक्चरिंग प्रोसेस के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद केटीएम एजी एक ग्लोबल राइटसाइजिंग प्रोग्राम शुरू कर रही है। इसका मकसद लॉन्ग टर्म के लिए प्रतिस्पर्धी क्षमता को मजबूत करना है।
इस लक्ष्य के लिए निर्धारित लागत को कम किया जाएगा, स्ट्रक्चर को बेहतर बनाया जाएगा। साथ ही प्रोडक्ट और प्रोडक्ट पोर्टफोलियो पर भी फोकस किया जाएगा और अंतरराष्ट्रीय लोकेशन और मैनेजमेंट नेटवर्क को ऑप्टिमाइज किया जाएगा। एक्सचेंज फाइलिंग में कहा गया है कि इस जरूरी रीअलाइनमेंट के हिस्से के तौर पर, लगभग 500 कर्मचारियों की छंटनी जरूरी है।