अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) ने मंगलवार (1 मार्च) को भारतपे के मैनेजिंग डायरेक्टर (Managing Director of BharatPe) पद से रिजाइन कर दिया। कई हफ्ते तक कंपनी के बोर्ड से चली लड़ाई के बाद अचानक उनका इस्तीफा आया। बताया जा रहा है कि उन्हें एलॉट रिस्ट्रिक्टड शेयर (Restriceted Shares) कंपनी वापस ले लेगी। यह ग्रोवर के लिए बहुत बड़ा नुकसान होगा। क्या है रिस्ट्रिक्टेड शेयर, इसे किसे जारी किया जाता है, नॉर्मल शेयर और रिस्ट्रिक्टड शेयर में क्या फर्क है? आइए इन सवालों के जवाब जानते हैं।
