Get App

IPOs This Week: 5 अक्टूबर से शुरू हफ्ते में केवल एक नया इश्यू, पर लिस्टिंग्स की भरमार; 29 कंपनियों के शेयर करेंगे शुरुआत

IPOs This Week: नए सप्ताह में खुल रहा एक नया पब्लिक इश्यू SME सेगमेंट से है। पहले से खुले 12 IPO में से 2 मेनबोर्ड सेगमेंट के हैं। नई लिस्ट होने जा रही 29 कंपनियों में से 8 कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं, जिनमें स्नैपडील की पेरेंट कंपनी Acevector भी शामिल है

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Oct 03, 2026 पर 10:24 AM
IPOs This Week: 5 अक्टूबर से शुरू हफ्ते में केवल एक नया इश्यू, पर लिस्टिंग्स की भरमार; 29 कंपनियों के शेयर करेंगे शुरुआत
नए सप्ताह में पहले से खुले 12 IPO में भी पैसे लगाने का मौका रहेगा।

5 अक्टूबर से शुरू हो रहा हफ्ता IPO के लिहाज से काफी ठंडा रहेगा। नए हफ्ते में केवल एक नया पब्लिक इश्यू खुलने जा रहा है। वह भी SME। हालांकि नए सप्ताह में पहले से खुले 12 IPO में भी पैसे लगाने का मौका रहेगा। इनमें से 2 मेनबोर्ड सेगमेंट के हैं। जहां तक स्टॉक मार्केट में नई लिस्ट होने वाली कंपनियों की बात है तो नए शुरू हो रहे हफ्ते में बाढ़ आने वाली है। बाजार में 29 कंपनियों के शेयर अपनी शुरुआत कर सकते हैं। इनमें से 8 कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं। आइए जानते हैं डिटेल...

नया खुल रहा IPO

R.K.Fashion Accessories IPO: ₹34.99 करोड़ का इश्यू 5 अक्टूबर को खुलेगा और 7 अक्टूबर को बंद होगा। बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड ₹77-₹82 प्रति शेयर है। लॉट साइज 1,600 शेयर है। इश्यू बंद होने के बाद कंपनी के शेयर NSE SME पर 12 अक्टूबर को लिस्ट हो सकते हैं।

पहले से खुले IPO

सब समाचार

+ और भी पढ़ें