Bisleri News: बिसलेरी इंटरनेशनल (Bisleri International) के चेयरमैन रमेश जे चौहान कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में हैं। इसके लिए TATA और कुछ दूसरी कंपनियों से बातचीत चल रही है। खुद चौहान ने इस बात की पुष्टि की है। 24 नवंबर को CNBC-TV18 के साथ बातचीत में रमेश चौहान ने कहा, "हम टाटा के साथ बातचीत कर रहे हैं। दूसरी कंपनियां भी दौड़ में हैं लेकिन अभी मैं इसकी डिटेल का खुलासा नहीं कर सकता हूं। हम कंपनी में अपनी कुछ हिस्सेदारी बनाकर रखेंगे।"
