Bitcoin Crypto Market Surge: पिछले दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रेसिप्रोकल टैरिफ पर 90 दिन की रोक का ऐलान किया। इससे सभी निवेश संपत्तियों में बड़ी हलचल देखने को मिली। खासकर, शेयर मार्केट और क्रिप्टोकरेंसी में जोरदार रैली देखने को मिली। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) कीमतों में भी टैरिफ पर रोक के बाद जबरदस्त उछाल आया।
