मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वाइन (BitCoin) में पिछले साल 76 फीसदी की गिरावट आई थी। हालांकि इस साल इसमें शानदार रिकवरी हुई और यह 65 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। अब क्रिप्टो एनालिस्ट्स के मुताबिक मौजूदा तेजी थमने वाली नहीं है और अगले साल तक यह 50 हजार डॉलर के लेवल को भी पार कर सकता है। फिलहाल यह 27400 डॉलर के आस-पास भाव (BitCoin Price) पर चल रहा है यानी कि मौजूदा लेवल से यह 82 फीसदी ऊपर चढ़ सकता है। बिटक्वाइन में तेजी के आसार इसलिए हैं क्योंकि अगले साल बिटक्वाइन के नए टोकन्स की सप्लाई आधी (BitCoin Halving) हो जाएगी।
BitCoin Halving का क्या है मामला
बिटक्वाइन हैविंग का मतलब है कि इसके माइनर्स को रिवार्ड के तौर पर पहले से आधा टोकन ही मिलेगा। यह प्रक्रिया चार साल में एक बार होती है और इस बार यह अगले साल अप्रैल 2024 में होने वाला है। यह उस प्रक्रिया का हिस्सा है जिसके तहत बिटक्वाइन की सप्लाई अधिकतम 21 लाख टोकन्स चक सीमित होनी है।
पिछले तीन बार हैविंग्स की प्रक्रिया के बाद बिटक्वाइन रिकॉर्ड ऊंचाई की तरफ पहुंच गया था। इसकी सप्लाई आधी होने पर भाव में उछाल आता है। पिछली बार 2020 में यह प्रक्रिया जब हुई थी तो इसके 18 महीने के बाद बिटक्वाइन नवंबर 2021 में 69 हजार डॉलर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था। हालांकि बिटक्वाइन साइकिल में हैविंग्स की प्रक्रिया से करीब 12-18 महीने पहले यह निचले स्तर पर आता रहा है। इस बार कितनी तेजी आएगी, इसे लेकर ब्लूमबर्ग इंटेलीजेंस एनालिस्ट डगलस काउट्स के मुताबिक अगले साल अप्रैल 2024 तक यह 50 हजार डॉलर तक पहुंच सकता है।
पहले की तरह फिर BitCoin में फिर वैसे उछाल के आसार नहीं
अगले साल बिटक्वाइन के भाव 50 हजार डॉलर तक पहुंचने के आसार हैं। CCData के एनालिस्ट जैकब जोसेफ के मुताबिक अगर एफटीएक्स के ढहने को बिटक्वाइन साइकल का बॉटम मान लें तो इससे पहले के हैविंग्स के आधार पर कहा जा सकता है कि इसमें शानदार तेजी से पहले 350 दिनों का अकम्युलेशन पीरियड बाकी है। वहीं मैट्रिक्सपोर्ट के रिसर्ज हेड मार्कस थिएलेन के मुताबिक अप्रैल 2024 तक यह 65,623 डॉलर तक पहुंच सकता है। हालांकि जोसेफ के मुताबिक आने वाले समय में बिटक्वाइन नए हाई पर पहुंच सकता है लेकिन पहले के साइकिल जैसी ग्रोथ मिलनी मुश्किल है क्योंकि अब मार्केट साइज बढ़ गया और बाकी डिजिटल एसेट्स से कॉम्पटीशन भी बढ़ा है।