Get App

$65000 का हो जाएगा BitCoin? इस कारण एक्सपर्ट्स ने जताई है तेज उछाल की संभावना

मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वाइन (BitCoin) अगले साल तक 65 हजार डॉलर के पार पहुंच सकता है। पिछले साल यह 76 फीसदी कमजोर हुआ था लेकिन इस साल यह 65 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। अब क्रिप्टो एनालिस्ट्स के मुताबिक मौजूदा तेजी थमने वाली नहीं है। जानिए बिटक्वाइन में तेजी के आसार क्यों देख रहे हैं क्रिप्टो एक्सपर्ट्स

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 25, 2023 पर 3:31 PM
$65000 का हो जाएगा BitCoin? इस कारण एक्सपर्ट्स ने जताई है तेज उछाल की संभावना
अगले साल BitCoin के भाव 50 हजार डॉलर तक पहुंचने के आसार हैं। CCData के एनालिस्ट जैकब जोसेफ के मुताबिक अगर एफटीएक्स के ढहने को बिटक्वाइन साइकल का बॉटम मान लें तो इससे पहले के हैविंग्स के आधार पर कहा जा सकता है कि इसमें शानदार तेजी से पहले 350 दिनों का अकम्युलेशन पीरियड बाकी है।

मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वाइन (BitCoin) में पिछले साल 76 फीसदी की गिरावट आई थी। हालांकि इस साल इसमें शानदार रिकवरी हुई और यह 65 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। अब क्रिप्टो एनालिस्ट्स के मुताबिक मौजूदा तेजी थमने वाली नहीं है और अगले साल तक यह 50 हजार डॉलर के लेवल को भी पार कर सकता है। फिलहाल यह 27400 डॉलर के आस-पास भाव (BitCoin Price) पर चल रहा है यानी कि मौजूदा लेवल से यह 82 फीसदी ऊपर चढ़ सकता है। बिटक्वाइन में तेजी के आसार इसलिए हैं क्योंकि अगले साल बिटक्वाइन के नए टोकन्स की सप्लाई आधी (BitCoin Halving) हो जाएगी।

BitCoin Halving का क्या है मामला

बिटक्वाइन हैविंग का मतलब है कि इसके माइनर्स को रिवार्ड के तौर पर पहले से आधा टोकन ही मिलेगा। यह प्रक्रिया चार साल में एक बार होती है और इस बार यह अगले साल अप्रैल 2024 में होने वाला है। यह उस प्रक्रिया का हिस्सा है जिसके तहत बिटक्वाइन की सप्लाई अधिकतम 21 लाख टोकन्स चक सीमित होनी है।

Crypto News: एक महीने में $45000 का हो जाएगा BitCoin, इस कारण एक्सपर्ट ने किया दावा

इसका कैसे पड़ता है असर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें