BitCoin Price: 75 दिनों बाद बिटकॉइन $99000 के पार, एक महीने में 28% की तेजी, क्या अब भी निवेश का मौका?

BitCoin News: एक महीने में करीब 28 फीसदी उछलकर मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टो बिटकॉइन एक बार फिर एक लाख डॉलर के लेवल के करीब पहुंच रहा है। आज भी यह 2 फीसदी से अधिक ऊपर चढ़ा है। जानिए कि आखिर बिटकॉइन में इस तेजी की वजह क्या है और आगे क्या रुझान है? क्या इसमें पैसे लगाने चाहिए?

अपडेटेड May 08, 2025 पर 1:43 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BitCoin Price: मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टो बिटकॉइन एक बार एक लाख डॉलर के लेवल के करीब पहुंच रहा है।

BitCoin Price: मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टो बिटकॉइन एक बार फिर एक लाख डॉलर के लेवल के करीब पहुंच रहा है। इंट्रा-डे में इसने 99400 डॉलर का लेवल पार किया था। कॉइनमार्केटकैप पर मौजूद डिटेल्स के मुताबिक फिलहाल यह 2.45 फीसदी की तेजी के साथ 99,305.28 डॉलर के भाव पर है। इंट्रा-डे में यह 99,406.51 डॉलर तक गया था। एक महीने में यह 28 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। करीब ढाई महीने बाद यह फिर 99 हजार डॉलर के पार गया है। आज की बात करें तो बिटकॉइन की चमक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक ऐलान के चलते बढ़ी है। करीब एक महीना पहले 7 अप्रैल 2025 को 77 हजार डॉलर के आस-पास था। 20 जनवरी 2025 को यह 109,114.88 डॉलर के रिकॉर्ड हाई पर था।

Trump के किस ऐलान पर चमका BitCoin?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज यूके (यूनाइटेड किंगडम) के सात बड़ी कारोबारी डील का ऐलान किया है। इस ऐलान पर बिटकॉइन की चमक तेजी से बढ़ गई। सिर्फ बिटकॉइन ही नहीं बल्कि एथेरियम और सोलाना 3 फीसदी से अधिक उछल गया।


क्यों आ रही बिटकॉइन में तेजी और क्या यह खरीदने का मौका?

Pi42 के को-फाउंडर और सीईओ अविनाश शेखर के मुताबिक अमेरिका और चीन के बीच कारोबारी बातचीत की संभावना ने क्रिप्टो मार्केट में चाबी भरी है। उनका मानना है कि बिटकॉइन का 99 हजार डॉलर के ऊपर जाना निवेशकों के मजबूत भरोसे को दिखाता है जबकि LTC और HYPE जैसे आल्टकॉइन्स की तेजी से यह संकेत मिल रहा है कि ट्रेडर्स अपनी पूंजी अधिक संभावनाओं वाले विकल्प में डाल रहे हैं। उनका मानना है कि जैसे-जैसे रेगुलेटरी डेवलपमेंट्स और वैश्विक आर्थिक संकेत सामने आते हैं, वोलैटिलिटी बढ़ सकती है लेकिन नियर टर्म में बुलिश प्रवृत्ति भी बनी रहेगी।

खराब परफॉरमेंस के लिए Microsoft से हुई छंटनी! दो साल तक वापसी के दरवाजे बंद

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।