Crypto Price: अधिकतर क्रिप्टोकरेंसीज के भाव में आज 3 अक्टूबर को कमजोरी का रूझान दिख रहा है। मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़ी क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन की बात करें तो इसके भाव में करीब आधे फीसदी की गिरावट है। टॉप-10 क्रिप्टो में सिर्फ एक ही करेंसी बीएनबी है जिसके भाव एक फीसदी से अधिक मजबूत हुए हैं।
बिटकॉइन के भाव पिछले 24 घंटे में 0.39 फीसदी गिरे हैं और अभी यह 19,201.17 डॉलर (15.72 लाख रुपये) के भाव (खबर लिखे जाने के समय) पर मिल रहा है। पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप 0.84 फीसदी की गिरावट के साथ 92.70 हजार करोड़ डॉलर (75.88 लाख करोड़ रुपये) रह गया।
एक हफ्ते में सिर्फ BNB में रही तेजी
वीकली बात करें तो मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टो में सिर्फ बीएनबी मजबूत हुआ है। इसके भाव सात दिनों में 3 फीसदी से अधिक मजबूत हुए हैं। मार्केट कैप के हिसाब से दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी एथेरियम की बात करें तो यह सात दिनों में 2 फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है और बिटकॉइन में भी गिरावट रही। XRP के भाव 7 फीसदी से अधिक टूटे हैं।
टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान
सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय
क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में गिरावट
लगभग सभी दिग्गज क्रिप्टोकरेंसीज के भाव कमजोर हुए हैं लेकिन पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 4822 करोड़ डॉलर (3.95 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 33.03 फीसदी अधिक रहा। क्रिप्टो मार्केट में बिटकॉइन की स्थिति 0.19 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 39.71 फीसदी हिस्सेदारी है।