Bosch Layoffs: 1100 कर्मचारियों की छंटनी करेगी Bosch, घटती बिक्री के बीच लिया बड़ा फैसला

Bosch जर्मनी के Reutlingen प्लांट में 1,100 कर्मचारियों की छंटनी करेगा। कंपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की घटती मांग से परेशान है और अब नए बिजनेस पर फोकस बढ़ाने का प्लान बना रही है। जानिए पूरी डिटेल।

अपडेटेड Jul 23, 2025 पर 9:56 PM
Story continues below Advertisement
Bosch भारतीय शेयर बाजार में लिस्ट है।

Bosch Layoffs: जर्मन ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर Bosch अपने 1,100 कर्मचारियों की छंटनी करने वाली है।समाचार एजेंसी AFP के अनुसार, यह कटौती दक्षिण जर्मनी के प्लांट में काम कर रहे करीब दस प्रतिशत वर्कफोर्स को प्रभावित करेगी।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह छंटनी असेंबली लाइन के कर्मचारियों के साथ-साथ बैक-ऑफिस स्टाफ को भी प्रभावित करेगी। Bosch के इलेक्ट्रॉनिक्स प्रमुख डिर्क क्रेस ने कहा, “यूरोपीय स्टीयरिंग सिस्टम बाजार कीमतों के मामले में बेहद प्रतिस्पर्धी हो चुका है। इसमें नए चीनी सप्लायर्स एंट्री से संघर्ष और बढ़ गया है।”

प्रतिस्पर्धा में पिछड़ने की वजह


Bosch ने बताया कि इलेक्ट्रिक गाड़ियों की धीमी बिक्री और गिरती डिमांड के चलते स्टीयरिंग सिस्टम की बिक्री प्रभावित हुई है। कंपनी ने कहा, “Reutlingen साइट पर स्टीयरिंग सिस्टम का उत्पादन अब प्रतिस्पर्धी नहीं रहा।” अब यह प्लांट सेमीकंडक्टर निर्माण पर केंद्रित होगा।

डिर्क क्रेस ने आगे कहा, “नौकरी में कटौती करना आसान फैसला नहीं है, लेकिन साइट के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए ये जरूरी हैं।” हालांकि कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि छंटनी अनिवार्य होगी या फिर वॉलंटरी रिटायरमेंट जैसे विकल्पों के जरिए पूरी की जाएगी।

कंपनी पहले भी कर चुकी है छंटनी

Bosch ने नवंबर 2024 में भी 5,500 कर्मचारियों की छंटनी की थी। अन्य जर्मन ऑटो कंपनियां जैसे Schaeffler और Continental ने भी पिछले एक साल में छंटनी की है। बीते शुक्रवार को Porsche ने भी चीन में मांग में गिरावट को लेकर 'गंभीर स्थिति' की चेतावनी दी थी।

Bosch भारतीय शेयर बाजार में लिस्ट है। बुधवार को इसके शेयर 0.60% की बढ़त के साथ 37,980.00 रुपये पर बंद हुए।

Bosch का बिजनेस क्या है?

Bosch एक जर्मन मल्टीनेशनल कंपनी है जो मुख्य रूप से ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स, इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी, कंज्यूमर गुड्स (जैसे वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, पावर टूल्स) और बिल्डिंग टेक्नोलॉजी (जैसे CCTV, सिक्योरिटी सिस्टम) बनाती है। यह भारत में भी मैन्युफैक्चरिंग और R&D में एक्टिव है, खासकर ऑटो सेक्टर में।

Stocks to Watch: गुरुवार को फोकस में रहेंगे ये 12 स्टॉक्स, दिख सकती है बड़ी हलचल

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।