Honda ने पटना में लॉन्च किया अपना BigWing टू व्हीलर शोरूम

Honda के डायरेक्टर यदविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा Honda BigWing के विस्तार पर कंपनी का फोकस है

अपडेटेड Mar 15, 2022 पर 5:40 PM
Story continues below Advertisement
Honda पटना में अपनी मीडियम साइज की प्रीमियम मोटरसाइकिलों को ग्राहकों के लिए पेश करेगी

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्रा. लि. (Honda Motorcycle & Scooter India Pvt. Ltd.(HMSI) ने पटना में अपना BigWing शोरूम खोला है और इसके साथ ही कंपनी पूरे भारत में 80 से अधिक ऑपरेशनल टचप्वाइंट तक पहुंच गई है। होंडा के प्रीमियम मोटरसाइकिल के रिटेल फॉर्मेट का नेतृत्व शीर्ष महानगरों में बिगविंग टॉपलाइन और अन्य डिमांड सेंटर्स में बिगविंग द्वारा किया जाता है।

मार्की होंडा बिगविंग टॉपलाइन में CB300R, H’ness-CB350 और इसके एनिवर्सरी एडिशन, CB350RS, CB500X, CBR650R, CB650R, CBR1000RR-R Fireblade, CBR1000RR-R Fireblade SP की पूरी रेंज शामिल हैं। इसके अलावा एडवेंचर टूरर अफ्रीका ट्विन एडवेंचर स्पोर्ट्स और फ्लैगशिप मॉडल गोल्ड विंग टूर जैसे होंडा की पूरी प्रीमियम मोटरसाइकिल रेंज है। BigWing होंडा के मीडियम साइज मोटरसाइकिल फैन को पसंद आती है।

8 को-ऑपरेटिव बैंकों पर चला RBI का डंडा, लगाया आर्थिक दंड, जानें बैंकों के नाम


BigWing में अच्छी तरह से प्रशिक्षित जानकार प्रोफेशनल्स हैं। खोज से खरीद (search to purchase) तक ​​की यात्रा को आसान बनाने के लिए डेडीकेटेड वेबसाइट (www.HondaBigWing.in) पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध है।

वेबसाइट पर मौजूद ऑनलाइन बुकिंग विकल्प ग्राहकों के लिए पारदर्शी बुकिंग अनुभव सुनिश्चित करता है। Honda BigWing भी सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रूप से उपलब्ध है। वर्चुअल प्लेटफॉर्म ग्राहकों को अपने घर के आराम में बैठकर पूरी तरह से मजेदार मोटरसाइकिल लाइन-अप, राइडिंग गियर और एक्सेसरीज को बारीकी से विस्तारपूर्वक समझने की सुविधा उपलब्ध कराता है।

यदविंदर सिंह गुलेरिया, निदेशक - बिक्री और मार्केटिंग, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्रा लिमिटेड (Yadvinder Singh Guleria, Director – Sales & Marketing, Honda Motorcycle & Scooter India Pvt. Ltd.) ने कहा, "हमारा ध्यान Honda BigWing (होंडा का एक्सक्लूसिव प्रीमियम मोटरसाइकिल नेटवर्क) के विस्तार पर है। इससे ग्राहकों को वास्तव में एक अलग इमर्सिव अनुभव उपलब्ध कराया जा सकेगा। आज हमें पटना में बिगविंग का उद्घाटन करते हुए खुशी हो रही है। इस नए प्रीमियम आउटलेट के जरिये हमारा लक्ष्य होंडा की मजेदार मोटरसाइकिलों को पटना में ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराना है। उन्हें प्रीमियम मोटरसाइकिलों की हमारी मध्यम आकार की रेंज से रूबरू कराना है।

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।