मर्सिडीज बेंज़ ने अपनी परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक सेडान कार EQS 53 की लॉन्च, जानिए क्या है खासियत

ये एक इलेक्ट्रिक कार है, इसमें MBUX Hyperscreen लगा है यानी 3 स्क्रीन को खुबसूरती के साथ डैश बोर्ड में फिट किया गया है। EQS की कीमत ₹2.45 करोड़ रुपया है

अपडेटेड Aug 24, 2022 पर 7:16 PM
Story continues below Advertisement
ये कार परफॉर्मेंस और लग्जरी की मिसाल है। इसमें भी वही थ्रिल और रोमांच मिलता है जो पेट्रोल वाली AMG कार में मिलता है

मर्सिडीज बेंज़ ने अपनी परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक सेडान कार EQS 53 लॉन्च कर दी है। ये जीरो से 100 किलोमीटर की रफ्तार महज 3.8 सेकेंड में छू लेती है जबकि इसकी टॉप स्पीड 220 किलोमीटर है। इसमें करीब 649 BHP पावर देने वाली 2 PSM मोटर लगी है। इस कार में 108 किलोवाट का लाइटवेट लिथियम आयन बैटरी पैक लगा है जो 200kw DC फास्ट चार्जर से भी चार्ज कर सकते हैं। मर्सिडीज AMG EQS 53 की कीमत है 2 करोड़ 45 लाख रुपए है।

ये एक इलेक्ट्रिक कार है, इसमें MBUX Hyperscreen लगा है यानी 3 स्क्रीन को खुबसूरती के साथ डैश बोर्ड में फिट किया गया है। EQS की कीमत ₹2.45 करोड़ रुपया है। इसका मुकाबला Porsche Taycan Turbo S और Audi RS e-tron GT जैसी गाड़ियों से है। इसके एक्सटीरियर को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि दूर से देख कर आप पहचान जाएंगे की ये EQS आ रही है। इसमें लम्बा व्हीलबेस, फ्रेमलेस डोर (frameless doors) और एएमजी कूलर ग्रिल (AMG cooler grill) दिया गया है। इसमें वर्टीकल शेप में आपको फिंस और sporty air inlets मिल जाएंगे।

यह डोसा बनाने की मशीन है या प्रिंट करने की? चेन्नई की कंपनी ने लॉन्च किया अनोखा डोसा-मेकर, देखें Video


ये कार परफॉर्मेंस और लग्जरी की मिसाल है। इसमें भी वही थ्रिल और रोमांच मिलता है जो पेट्रोल वाली AMG कार में मिलता है। ये जीरो से 100 किलोमीटर की रफ्तार महज 3.8 सेकेंड में छू लेती है जबकि इसकी टॉप स्पीड 220 किलोमीटर है। इसमें करीब 649 BHP पावर देने वाला 2 PSM मोटर लगा है जो 950 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें 108 किलोवाट का लाइटवेट लिथियम आयन बैटरी पैक लगा है जो 200kw DC फास्ट चार्जर से भी चार्ज कर सकते हैं। EQS 53 जरूर एक इलेक्ट्रिक कार लेकिन इसमें IC इंजन से निकलने वालें साउंट का अनुभव कर सकेंगे। इसमें MBUX Hyperscreen लगा है यानी 3 स्क्रीन को खुबसूरती के साथ डैश बोर्ड में फिट किया गया है। इसका मुकाबला Porsche Taycan Turbo S और Audi RS e-tron GT जैसी गाड़ियों से है। इसके एक्सटीरियर को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि दूर से देख कर आप पहचान जाएंगे की ये EQS आ रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।