Get App

RIL 9.8 करोड़ डॉलर में खरीदेगी न्यूयॉर्क का लग्जरी होटल Mandarin Oriental

यह अधिग्रहण आरआईएल की अपने कंज्यूमर और हॉस्पिटैलिटी कारोबार को बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 09, 2022 पर 10:45 AM
RIL 9.8 करोड़ डॉलर में खरीदेगी न्यूयॉर्क का लग्जरी होटल Mandarin Oriental
आरआईएल ने कहा, 2003 में स्थापित यह होटल वैश्विक स्तर पर खासा प्रतिष्ठित है

Mukesh Ambani led Reliance Industries : अरबपति बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की अगुआई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) ने शनिवार को कहा कि उसने न्यूयॉर्क के एक प्रीमियम लक्जरी होटल मंदारिन ओरिएंटल (Mandarin Oriental) को 9.815 करोड़ डॉलर में खरीदने के लिए एक समझौता किया है।

स्टॉक एक्सचेंजेस में दिए एक स्टेटमेंट में, कंपनी ने कहा कि आरआईएल की एक इकाई रिलायंस इंडस्ट्रियल इनवेस्टमेंट एंड होल्डिंग्स लिमिटेड (आरआईआईएचएल) ने केमैन आइसलैंड में गठित कंपनी कोलम्बस सेंटर कॉरपोरेशन (केमैन) और मंदारिन ओरिएंटल न्यूयॉर्क 73.37 फीसदी स्टेक के इनडायरेक्ट ओनर की पूरी इश्यूड शेयर कैपिटल खरीदने के लिए एक समझौता किया है।

हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में और भी हैं आरआईएल के निवेश

यह अधिग्रहण आरआईएल की अपने कंज्यूमर और हॉस्पिटैलिटी कारोबार को बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है। ग्रुप का ईआईएच (ओबेरॉय होटल्स) में निवेश है और बकिंघमशायर में 300 एकड़ का स्टोक पार्क कंट्री क्लब खरीदा है। आरआईएल मुंबई में बांद्रा-कुर्ला कॉम्पलेक्स एक कन्वेंशन सेंटर, होटल और मैनेज्ड रेजिडेंसेस भी विकसित कर रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें