यूनियन बजट 2023 - बजट का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। 1 फरवरी को Finance Minister संसद में बजट पेश करेंगे। जिससे हम और आप ही नहीं शुगर और कॉटन इंडस्ट्री भी कई उम्मीद लगाए बैठी है। शुगर इंडस्ट्रीज की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मांग है कि जीएसटी के मुद्दे पर सरकार समाधान निकालें। दरअसल ट्रेडर्स, मिलों को GST का भुगतान करते हैं लेकिन कुछ चीनी मिलें ट्रेडर्स की GST सरकार को नहीं देती हैं। ऐसे में जीएसटी भुगतान के बावजूद GST का भार ट्रेडर्स पर ही आता है। जिसे देखते हुए शुगर इंडस्ट्रीज की मांग है कि सरकार इस जालसाजी को रोकने का उपाय करे । साथ ही शुगर इंडस्ट्रीज चाहता है कि सरकार चीनी एक्सपोर्ट के लिए रेलवे वैगन आसानी से मुहैया कराएं। रियायती दरों पर एक्सपोर्टर्स को लोन मिलने की भी सुविधा शुगर इंडस्ट्रीज मांग रही है ।
