Budget 2023 expectation: बजट के ऐलान तक शेयर मार्केट के लिए अब सिर्फ 7 कारोबारी सत्र बाकी हैं। 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट पेश करेंगी। शेयर बाजार उम्मीद कर रहा है कि वित्त मंत्री अपने पिटारे से अलग-अलग सेक्टर्स के लिए कुछ खास ऐलान करेंगी जिनसे उन सेक्टर्स के शेयरों को बूस्ट मिलेगा। ऐसे में अगर आप बजट से पहले शेयर बाजार में कमाई के अच्छे मौके ढूंढ रहे हैं तो हम आपकी इसमें मदद कर सकते है। सीएनबीसी -आवाज पर दिग्गज एक्सपर्ट्स ने टेक्निकल एनालिसिस के आधार पर अपने पसंदीदा स्टॉक्स बताए हैं, जिसमें पैसा लगाना आपके लिए मुनाफे का सौदा हो सकता है। तो आइए डालते है इन स्टॉक्स पर एक नजर।
सच्चिदानंद उत्तेकर की बजट पिक्स
NHPC- सच्चिदानंद उत्तेकर ने बजट पिक्स के तौर पर एनएचपीसी (NHPC)में दांव लगाने की सलाह दी है। उनका कहना है कि सितंबर में इस स्टॉक में अपना 5 साल का कंसोलिडेशन ब्रेकआउट दिया था। स्टॉक में हायर हाइज और हायर बॉटम पैटर्न बना हुआ है। स्टॉक में मौजूदा स्तर से नई खरीदारी की जा सकती है।
सच्चिदानंद उत्तेकर ने कहा कि इस स्टॉक में 62 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है। नई खरीद के लिए 36 रुपये का स्टॉपलॉस लगाए। वहीं बजट के लिहाज से इस स्टॉक में मौजूदा स्तर से 30 फीसदी की बढ़त दिख सकती है। पोजिशनल लेवल पर यह स्टॉक 52 रुपये तक का स्तर दिखा सकता है और उसके बाद इसमें 62 रुपये का भी स्तर देखने को मिल सकता है।
LIC- शरद अवस्थी इंश्योरेंस सेक्टर में दांव लगाने की सलाह दे रहे है। बजट पिक्स के तौर पर शरद अवस्थी ने एलआईसी (LIC) पर दांव लगाने की सलाह दी है। यह इंश्योरेंस सेक्टर की दिग्गज कंपनी भी है। उनका कहना है कि अन्य इंश्योरेंस कंपनियों की तुलना में एलआईसी वैल्यूएशन के लिहाज से सस्ती है। आनेवाले समय में इस स्टॉक में काफी अच्छी री-रेटिंग की संभावना बनी हुई है।
शरद अवस्थी ने आगे कहा कि भारत की स्टोरी को प्ले करने के लिए इंश्योरेंस सेक्टर की ये दिग्गज कंपनी काफी बेहतर नजर आ रही है। इसलिए इस स्टॉक में 1300-1400 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी।
मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।