Get App

इंडेक्स के बजाए शेयरों पर करें फोकस, बजट के बाद इन सेक्टर में आएगी तेजी- पंकज टिबरेवाल

Budget 2023- पंकज टिबरेवालन ने कहा कि बाजार में इस साल रिटर्न कम रहने की आशंका है। ऐसे में बाजार में थोड़ा सर्तक रहने की जरुरत है। आने वाले 6-8 महीनों में बाजार को लेकर अनिश्चितता बनी रहेगी जिसके चलते अगली कुछ तिमाहियों में बाजार में कंसोलिडेशन संभव है। हमारी सलाह होगी कि इंडेक्स के बजाए शेयरों पर फोकस रखने की जरुरत है

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Jan 28, 2023 पर 2:55 PM
इंडेक्स के बजाए शेयरों पर करें फोकस, बजट के बाद इन सेक्टर में आएगी तेजी- पंकज टिबरेवाल
UNION BUDGET 2023-पंकज टिबरेवालन ने कहा कि बीते 6 महीने में बैंकिंग स्टॉक्स ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। कई पीएसयू बैंक 50 से 100 फीसदी भागे और कई बैंकों ने 100 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है।

Budget 2023: बजट से बाजार की उम्मीदों और मार्केट आउटलुक पर सीएनबीसी-आवाज से कोटक म्यूचुअल फंड के सीनियर Executive VP पंकज टिबरेवाल ने कहा कि बाजार में इस साल रिटर्न कम रहने की आशंका है। ऐसे में बाजार में थोड़ा सर्तक रहने की जरुरत है। आने वाले 6-8 महीनों में बाजार को लेकर अनिश्चितता बनी रहेगी जिसके चलते अगली कुछ तिमाहियों में बाजार में कंसोलिडेशन संभव है। हमारी सलाह होगी कि इंडेक्स के बजाए शेयरों पर फोकस रखने की जरुरत है।

बैंकिंग और एनबीएफसी में अच्छी ग्रोथ दिखी

बैंकिंग शेयरों पर बात करते हुए पंकज टिबरेवालन ने कहा कि बीते 6 महीने में बैंकिंग स्टॉक्स ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। कई पीएसयू बैंक 50 से 100 फीसदी भागे और कई बैंकों ने 100 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। अगर थोड़ा वेटेज हर पोर्टफोलियो में देखे तो बैंकिंग और फाइनेंशियल का वेटेज हाइएस्ट है यानी की बैंकिंग और एनबीएफसी में अच्छी ग्रोथ दिखी है। सरकारी बैंकों में 6 महीने में अच्छी तेजी रही है। अगले 2-3 सालों में बैंकिंग सेक्टर में अच्छी ग्रोथ संभव है। भारतीय बैंकों की स्थिति बेहद मजबूत है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें