बजट 2023 से पहले इन शेयरों में आएगी रैली, जानिए किन स्टॉक्स पर है एक्सपर्ट्स का भरोसा

यूनियन बजट 2023- आस्था जैन ने बजट पिक्स के तौर पर सोलार इंडस्ट्रीज (Solar industries) को चुना है। उनका कहना है कि 4400 रुपये 4500 रुपये तक का स्तर दिखा सकता है। कंपनी के तिमाही नतीजे शानदार रहे है। बॉटम लाइन की बात करें तो 107 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली

अपडेटेड Jan 28, 2023 पर 2:12 PM
Story continues below Advertisement
यूनियन बजट 2023-बजट पिक्स के तौर पर भारत फोर्ज (BharatForge) को चुना है। उनका कहना है कि मंथली, वीकली चार्ट पर शेयर बेहतर नजर आ रहा है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Budget 2023 Share Market Expectation: बजट पेश होने में अब कुछ ही दिन बचे है। 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट पेश करेंगी। शेयर बाजार उम्मीद कर रहा है कि वित्त मंत्री अपने पिटारे से अलग-अलग सेक्टर्स के लिए कुछ खास ऐलान करेंगी जिनसे उन सेक्टर्स के शेयरों को बूस्ट मिलेगा। ऐसे में अगर आप बजट से पहले शेयर बाजार में कमाई के अच्छे मौके ढूंढ रहे हैं तो हम आपकी इसमें मदद कर सकते है। कई दिग्गज एक्सपर्ट्स ने टेक्निकल एनालिसिस के आधार पर अपने पसंदीदा स्टॉक्स बताए हैं, जिसमें पैसा लगाना आपके लिए मुनाफे का सौदा हो सकता है। तो आइए डालते है इन स्टॉक्स पर एक नजर।

    Budget 2023 Share Market Expectation: आस्था जैन की बजट पिक्स

    आस्था जैन ने बजट पिक्स के तौर पर सोलार इंडस्ट्रीज (Solar industries) को चुना है। उनका कहना है कि 4400 रुपये 4500 रुपये तक का स्तर दिखा सकता है। कंपनी के तिमाही नतीजे शानदार रहे है। बॉटम लाइन की बात करें तो 107 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली। कंपनी पहली प्राइवेट सेक्टर कंपनी है जो डिफेस सेक्टर के लिए रेडी टू यूज एम्यूनेशन बना रही है। कंपनी की 65 देशों में पहुंच है और भारत में ही 29 मैन्यूफैक्चरिंग है। डिफेंस सेक्टर पर सरकार के फोकस से इस शेयर को बूस्ट मिलेगा। लिहाजा इसमें खरीदारी करने की सलाह है।


    Budget 2023- स्टार्टअप इंडस्ट्रीज की मांग, सरकार उठाएं निवेश को बूस्ट देने के लिए तगड़े कदम

    Budget 2023 Share Market Expectation: राजेश पालविया की बजट पिक्स

    बजट पिक्स के तौर पर भारत फोर्ज (BharatForge) को चुना है। उनका कहना है कि मंथली, वीकली चार्ट पर शेयर बेहतर नजर आ रहा है। लॉन्ग टर्म में स्टॉक में अच्छा मोमेटम देखने को मिल सकता है। लिहाजा इस स्टॉक में 800 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करें। स्टॉक में आगे 980-1000 रुपये तक का लक्ष्य हासिल हो सकता है।

    मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।