Get App

Budget 2023- बजट में कैपेक्स पर ज्यादा जोर दे सकती है सरकार, आगे ये सेक्टर मचाएंगे धमाल- विजय जैन

Union Budget 2023- विनय जैन का कहना है कि अगले 6 महीने तक बाजार सीमित दायरे में घूमता नजर आएगा। लेकिन लंबी अवधि के नजरिए से देखें तो बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिलेगी। लिहाजा निवेशकों को सलाह होगी कि वह केवल बजट को ध्यान में रखकर बाजार में निवेश ना करें। बल्कि अपना नजरिया लंबा रखें

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Jan 26, 2023 पर 2:46 PM
Budget 2023- बजट में कैपेक्स पर ज्यादा जोर दे सकती है सरकार, आगे ये सेक्टर मचाएंगे धमाल- विजय जैन
यूनियन बजट 2023- बैंकिंग सेक्टर पर बात करते हुए विनय जैन ने कहा कि अब तक आए बैंकों के तिमाही नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे है।

बजट से बाजार की उम्मीदों और मार्केट आउटलुक पर सीएनबीसी-आवाज से बातचीत में कर्मा कैपिटल एडवाइजर के पोर्टफोलियो मैनेजर विनय जैन ने कहा कि बीते 2-3 सालों से हमने देखा है कि बाजार में बजट के पहले अच्छी रैली देखने को मिलती थी लेकिन इस साल ग्लोबल मैक्रो आंकड़ों और मिलेजुले कॉर्पोरेट अर्निंग के चलते बजट के पहले बाजार में करेक्शन देखने को मिल रही है। वहीं अगर बजट पर फोकस करें तो पिछले 3-4 सालों से सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस बढ़ाया है और भारतमाला, हाउसिंग फॉर ऑल जैसे योजनाओं पर कैपेक्स किया है। उम्मीद है कि सरकार बजट 2023 में भी कैपेक्स की और ज्यादा ध्यान देगी। पिछले साल सरकार का फोकस मैन्यूफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट की तरफ भी था जिसे देखते हुए कहा जा सकता है कि सरकार PLI स्कीम पर अपना अलोकेशन (आवंटन) बढ़ा सकती है।

लंबी अवधि में दौड़ेगा बाजार

विनय जैन का कहना है कि अगले 6 महीने तक बाजार सीमित दायरे में घूमता नजर आएगा। लेकिन लंबी अवधि के नजरिए से देखें तो बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिलेगी। लिहाजा निवेशकों को सलाह होगी कि वह केवल बजट को ध्यान में रखकर बाजार में निवेश ना करें। बल्कि अपना नजरिया लंबा रखें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें