Budget 2023- बजट में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं, चुनिंदा शेयरों में निवेश की स्ट्रैटेजी बनाएंगी पैसा- दिनशॉ ईरानी

यूनियन बजट 2023- दिनशॉ ईरानी का कहना है इस बार बजट लोकलुभावन हो सकता है। उनका मानना है कि लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स में कुछ बदलाव नहीं होगा। बजट में कैपेक्स पर फोकस जारी रहे तो यह बाजार के लिए अच्छा रहेगा। हालांकि बजट में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नजर नहीं आ रही है

अपडेटेड Jan 26, 2023 पर 10:05 AM
Story continues below Advertisement
बजट 2023- लॉन्ग टर्म के नजरिए से देखे तो आगे बैंकिंग शेयरों में मोमेंटम जारी रहेगा। क्रेडिट की डिमांड के चलते बैंकिंग शेयर सेफ हेवन नजर आ रहा है।

बजट से बाजार की उम्मीदों और मार्केट आउटलुक पर सीएनबीसी -आवाज से खास बातचीत में Helios India के CEO दिनशॉ ईरानी का कहना है इस बार बजट लोकलुभावन हो सकता है। उनका मानना है कि लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स में कुछ बदलाव नहीं होगा। बजट में कैपेक्स पर फोकस जारी रहे तो यह बाजार के लिए अच्छा रहेगा। हालांकि बजट में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। दिनशॉ ईरानी का कहना है कि बाजार अगले 6 महीने एक सीमित दायरे में रह सकता है। ऐसे में निवेशकों को चुनिंदा शेयरों में निवेश की स्ट्रैटेजी रखने की सलाह होगी। इस बाजार को खेलने के लिए चुनिंदा शेयरों में खरीद की रणनीति भी बेहतर आइडिया है ।

HDFC बैंक निवेश के लिए बेहतर

बैंकिंग शेयरों पर बात करते हुए दिनशॉ ईरानी ने कहा कि अब तक बैंकों ने अच्छे नतीजे पेश किए हैं। लेकिन बैंकों के नेट इंटरेस्ट मार्जिन पिक आउट हो गए है और आनेवाली अगली तिमाही में नेट इंटरेस्ट मार्जिन में दबाव आ सकता है। ऐसे में निवेशक बैंकिंग शेयरों में शॉर्ट टर्म कॉल्स पर ज्यादा फोकस कर रहे है । हालांकि लॉन्ग टर्म के नजरिए से देखे तो आगे बैंकिंग शेयरों में मोमेंटम जारी रहेगा। क्रेडिट की डिमांड के चलते बैंकिंग शेयर सेफ हेवन नजर आ रहा है। बैंकिग शेयर में HDFC बैंक निवेश के अच्छे मौके दे रहा है। फाइनेंशियल में FIIs की खरीदारी लौट सकती है।


Budget 2023: शेयरखान के गौरव दुआ की राय, बजट में टैक्स स्लैब में हो सकती है कुछ बढ़ोतरी

आईटी शेयरों से रहें दूर

आईटी सेक्टर पर अपनी राय देते हुए दिनशॉ ईरानी का कहना है कि आईटी सेक्टर में हमारा वेट जीरो है । ग्लोबल टेक कंपनियां छंटनी कर रही हैं । ग्लोबल IT स्पेस में सुस्ती के संकेत बने है। साफ शब्दों में कहा जाए तो टेक कंपनियां का रीसोर्स पावर मैन पावर होता है और जब आप अपनी टीम को रीसोर्स नहीं करेगे तो फ्यूचर्स में आपकी ग्रोथ धीमी ही रहेगी। यहीं आईटी कंपनियां के साथ हो रहा है। जिसके चलते आईटी सेक्टर के वॉल्यूम में गिरावट आ सकती है। लिहाजा आईटी शेयरों से दूर रहने की सलाह होगी।

सीमेंट सेक्टर से फिलहाल दूर रहें

सीमेंट सेक्टर अपनी राय देते हुए उन्होंने कहा कि सीमेंट सेक्टर में डिमांड से ज्यादा सप्लाई की क्षमता बनी हुई है। नए प्लेयर इस सेक्टर पर आए है । जिनके सामने कई चुनौतियां नजर आ रही है। ऐसे में सीमेंट सेक्टर से फिलहाल दूर रहना चाहिए।

ऑटो सेक्टर पर निगेटिव नजरिया बना हुआ है। टू-व्हीलर सेक्टर की डिमाड कम हुई है क्योंकि EV से पुरानी कंपनियों के मार्केट शेयर पर असर दिखा है। EV में काफी कंपिटीशन है ऑटो से दूर रहे हैं।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।