यूनियन बजट 2023-जनवरी वायदा सीरीज की एक्सपायरी के दिन बाजार में तेज गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी 18000 के नीचे फिसला है। बैंक निफ्टी में दबाव और ज्यादा बना है। मिडकैप शेयरों का भी बुरा हाल है। बाजार में चौतरफा बिकवाली का मूड दिख रहा है। सरकारी बैंकों में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स करीब 2% फिसला है। रियल्टी, फार्मा और एनर्जी सेक्टर में भी कमजोरी दिख रही है। ऐसे में सीएनबीसी- आवाज़ पर आज दिग्गज एक्सपर्ट्स ने टेक्निकल एनालिसिस के आधार पर अपने पसंदीदा स्टॉक्स में खरीदारी की राय दी है। जो बजट से पहले आपको बाजार में रोज तगड़ी कमाई करा सकते है , तो आइए एक्सपर्ट्स के सुझाए स्टॉक्स पर डालते है एक नजर-
