Budget 2023- बजट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर होगा फोकस, SMEs और Startups इंडस्ट्रीज को मिल सकता है इंसेंटिव

यूनियन बजट 2023-सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सरकारी तंत्र और इंडस्ट्री में कोआर्डिनेशन के लिए बनाने की कोशिश की जा रही है। सरकार कोआर्डिनेशन के लिए नोडल एजेंसी भी बनाएगी। वहीं AI के संभावित रिस्क से निपटने के लिए रेगुलेशन लाने पर विचार संभव है

अपडेटेड Jan 25, 2023 पर 2:10 PM
Union Budget 2023- जट में SMEs, स्टार्टअप और इंडस्ट्री 4.0 के लिए इंसेंटिव का भी प्रावधान किया जा सकता है।

बजट 2023- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, और बिग डाटा के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए बजट में ऐलान संभव है। नई टेक्नोलॉजी को अपनाने के साथ रिसर्च और डेवलपमेंट में निवेश करने पर इंसेंटिव मिल सकता है। CNBC आवाज़ को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरकार द्वारा नेशनल लेवल पर कोआर्डिनेशन और रेगुलेशन के साथ संभावित रिस्क से निपटने के लिए इनडिपेंडेंट नोडल एजेंसी भी बनाई जा सकती है। बता दें कि बजट 2023 पेश होने में अब एक हफ्ते का समय बचा है। ऐसे में आगामी बजट से आम आदमी से लेकर इंडस्ट्री तक को कई घोषणाओं की उम्मीद है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरकार इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग (ML) और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) के Adoption के लिए बजट में बड़े ऐलान कर सकती है। इतना ही नहीं सरकार बजट में SMEs, स्टार्टअप और इंडस्ट्री 4.0 के लिए इंसेंटिव का भी प्रावधान किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक सरकार रोबोटिक्स के कोर R&D में निवेश को बढ़ावा निवेश को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है।

Union Budget 2023 : वित्तमंत्री के इन उपायों से हर व्यक्ति के पास होगी हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सरकारी तंत्र और इंडस्ट्री में कोआर्डिनेशन के लिए बनाने की कोशिश की जा रही है। सरकार कोआर्डिनेशन के लिए नोडल एजेंसी भी बनाएगी। वहीं AI के संभावित रिस्क से निपटने के लिए रेगुलेशन लाने पर विचार संभव है। सूत्रों के अनुसार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का ग्लोबल हब बनाने पर फोकस है। इसके लिए 2025 तक GDP में करीब 50 करोड़ डॉलर का योगदान मिल सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।