प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट की खूब तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि ये बजट साफ विजन वाला और प्रगतिशील बजट है। हालांकी विपक्ष ने बजट की कड़ी आलोचना की है। कांग्रेस के नेता और पूर्व रेल मंत्री मल्लिकार्जुन खडगे के मुताबिक इस बजट में गरीबों के लिए कुछ भी नहीं है। सिर्फ कॉरपोरेट्स को खुश करने की कोशिश की गई है।
