Budget Session: राष्ट्रपति के संबोधन का बायकॉट करेगी तेलंगाना के मुख्यमंत्री की पार्टी, आम आदमी पार्टी भी हो सकती है शामिल

संसद के बजट सत्र (Budget Session) की शुरुआत आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से होगी। बीआरएस लीडर के केशव राव ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रपति के संबोधन का बायकॉट करेगी। राव का कहना है कि केंद्र सरकार सभी मोर्चे पर असफल रही है जिसके चलते उनकी पार्टी ने राष्ट्रपति के संबोधन का बायकॉट करने का फैसला किया है

अपडेटेड Jan 31, 2023 पर 11:30 AM
Story continues below Advertisement
बीआरएस के प्रमुख और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव राष्ट्रीय राजनीति में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं और वह विपक्षी पार्टियों के साथ मिलकर एक गठबंधन बनाने पर काम कर रहे है।

संसद के बजट सत्र (Budget Session) की शुरुआत आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से होगी। बीआरएस लीडर के केशव राव ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रपति के संबोधन का बायकॉट करेगी। राव का कहना है कि केंद्र सरकार सभी मोर्चे पर असफल रही है जिसके चलते उनकी पार्टी ने राष्ट्रपति के संबोधन का बायकॉट करने का फैसला किया है। बजट सत्र दो चरणों का होता है और पहले चरण के पहले दिन राष्ट्रपति संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हैं।

आम आदमी पार्टी भी करेगी बायकॉट

राव राज्यसभा में भारत राष्ट्र समिति (BRS) के फ्लोर लीडर हैं। उनका कहना है कि उनकी पार्टी राष्ट्रपति के संयुक्त संबोधन का बायकॉट करेगी और इसमें आम आदमी पार्टी (APP) भी उनके साथ कदमताल करेगी। बता दें कि बीआरएस के प्रमुख और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव राष्ट्रीय राजनीति में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं और वह विपक्षी पार्टियों के साथ मिलकर एक गठबंधन बनाने पर काम कर रहे है।


Budget Session का पहला चरण 13 फरवरी तक

आज 31 जनवरी से बजट सत्र की शुरुआत होगी। इसकी शुरुआत संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को राष्ट्रपति मुर्मू के संबोधन से होगी। आज सरकार चालू सत्र 2022-23 का आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेगी और कल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अगले वित्त वर्ष 2023-24 का बजट यानी सरकार का लेखा-जोखा पेश करेंगी। बजट सत्र का पहला चरण 13 फरवरी तक चलेगा। इसका दूसरा चरण 13 मार्च से शुरू होगा और 6 अप्रैल तक चलेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।