Budge 2023: बिग मार्केट वॉयस की कड़ी में बाजार और बजट पर बात करते हुए Emkay Global Financial के मैनेजिंग डायरेक्टर कृष्ण कुमार कारवा ने सीएनबीसी-आवाज़ से कहा कि काफी समय से ये देखने को मिल रहा है कि सरकार अब सिर्फ बजट में ही नही बल्की पूरे साल तमाम अहम वित्तीय और आर्थिक फैसले लेती रहती है। जीएसटी के आने के बाद बजट की अहमियत और कम हो गई है। अब बजट काफी हद तक सिर्फ एक मैथमेटिकल एक्सरसाइज है। लेकिन ये बजट जनरल इलेक्शन के पहले का आखिरी पूर्ण बजट है। ऐसे में सरकार इस बज़ट में कुछ पापुलिस्ट ऐलान कर सकती है। लेकिन सरकार का ट्रेक रिकॉर्ड देखें तो इसका फोकस फिस्कल मजबूती पर रहा है। ऐसे में हमें इस बजट के बहुत ज्यादा पापुलिस्ट रहने के उम्मीद नहीं है। सरकार का फोकस फिस्कल मजबूती पर रहेगा। इसके अलावा इस बजट में इंफ्रा पर खर्च बढ़ता दिख सकता है। डायरेक्ट टैक्स में भी कुछ फेरबदल होता दिख सकता है।
साल के आउटपरफॉर्मेंश के चलते अब बाजार में कंसोलीडेशन
बाजार पर बात करते हुए कृष्ण कुमार कारवा ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि बाजार बजट के कारण अस्थिर है। पिछले साल के आउटपरफॉर्मेंश के चलते अब बाजार में कंसोलीडेशन देखने को मिल रहा। बाजार का वैल्यूएशन भी सस्ता नहीं है। ऐसे में बाजार कंसोलीडेशन मोड में दिख रहा है। बजट को लेकर बाजार में कुछ खास अनिश्चितता नहीं है।
लंबी अवधि के नजरिए से बाजार अच्छा
कृष्ण कुमार कारवा ने आगे कहा कि वे बाजार के शॉर्ट टर्म रुख को लेकर सतर्क हैं लेकिन लंबी अवधि के नजरिए से बाजार अच्छा दिख रहा है। निवेशकों को भी बाजार को लेकर यही रुख रखना चाहिए। इस समय बाजार की नजर कंपनियों के नतीजों पर है। इस समय बाजार में इंफ्रा, सीमेंट और मैन्युफैक्चरिंग में निवेश के बेहतर मौके दिख रहे हैं। मैन्युफैक्यरिंग थीम 2-3 साल तक अच्छा चलेगा।
रियल्टी शेयरों में निवेश के मौके
रियल्टी शेयरों में थोड़ा करेक्शन हुआ है। हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों के लिए भी ये समय बेहतर है। अफोर्डेबल स्पेस में डिमांड की कोई दिक्कत नहीं है। ऐसे में रियल्टी शेयरों में निवेश के मौके दिख रहे हैं।
बाजार बीच-बीच में देता रहेगा झटका
कृष्ण कुमार कारवा का कहना है कि बाजार में वैल्यूशन का मुद्दा काफी अहम है ऐसे में निवेशकों को सलाह होगी जिन शेयरों के वैल्यूशन महंगे हो गए हैं उनमें अपनी पोजीशन हल्की करलें, क्योंकि आगे इनमें से निवेशक निकलते दिख सकते हैं। इस साल बाजार की चाल कैसी रह सकती है? इस पर अपनी राय देते हुए कृष्ण कुमार कारवा ने कहा कि इस साल बाजार में वोलैटिलिटी रहेगी। ओवरऑल बाजार अच्छा रहेगा। लेकिन बीच-बीच में ये झटके दे सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।